Move to Jagran APP

विसर्जन को चली रे मोरी मैया..

फोटो 15 एसएचवाइ 11 झाँसी : विजयादशमी पर निकलती देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा। ::: फोटो 15 एसएचव

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 09:20 PM (IST)
विसर्जन को चली रे मोरी मैया..
विसर्जन को चली रे मोरी मैया..

फोटो 15 एसएचवाइ 11

loksabha election banner

झाँसी : विजयादशमी पर निकलती देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा।

:::

फोटो 15 एसएचवाइ 7

माँ काली की प्रतिमा को लक्ष्मी तालाब में विसर्जित करते श्रद्धालु।

:::

फोटो 15 एसएचवाइ 8

प्रतिमाओं का विसर्जन।

:::

फोटो 15 एसएचवाइ 6

घर में सजायी गयी देवी की छोटी प्रतिमा को जलाशय में ले जाता भक्त।

:::

15 एसएचवाइ 10

शोभायात्रा में देवी शक्ति का प्रदर्शन करते युवा।

:::

- देवी भक्तों ने नम आँखों से दी माता रानी को विदाई

- देवी माँ के दर्शन को सड़कों पर कतारबद्ध खड़े रहे लोग

झाँसी : 'विसर्जन को चली रे मोरी मैया, विदाई में आज मोरी भर आयी अँखियाँ' जैसे गीतों के बीच महानगर में विराजित 225 माँ दुर्गा प्रतिमाओं को आज विदाई दे दी गयी। 9 दिन की आराधना के बाद देवी भक्तों ने उन्हें शोभायात्रा के साथ नम आँखों से जल में विसर्जित किया।

शुक्रवार को पूर्वाह्न सबसे पहले सदर बा़जार में विराजित काली माँ की प्रतिमा की शोभायात्रा शुरू हुयी। इसके बाद छनियापुरा में विराजी माँ काली की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गयी। दोपहर लगभग सवा तीन बजे खटकयाना की काली माँ की शोभायात्रा कन्धे पर निकाली गयी। गन्दीगर टपरा, कोतवाली, सिन्धी तिराहा, मानिक चौक होते हुये माँ को लक्ष्मी ताल में विसर्जित किया गया। इसके पीछे मुन्नालाल धर्मशाला की काली प्रतिमा भी कन्धे पर सवार होकर चल रही थीं। शाम लगभग 4 बजे सिन्धी तिराहा पर नवदुर्गा उत्सव महासमिति द्वारा पंजीकृत 140 प्रतिमाओं को नम्बर पर लगाया गया। सबसे आगे दयासागर कम्पाउण्ड की प्रतिमा रही। इसके पीछे झोकनबाग शहीद पार्क सहित अन्य प्रतिमाएं क्रमवार तरीके से मानिक चौक, जवाहर चौक, बिसाती बा़जार, बड़ा बा़जार होती हुयीं लक्ष्मी तालाब में विसर्जित की गयीं। अन्य स्थानों पर बिना नम्बर वाली कई प्रतिमाओं को पहूज एवं बेतवा नदी में विसर्जन के लिये ले जाया गया। शोभायात्रा में पुरुष व महिलाओं के साथ बच्चे भी डीजे और बैण्ड की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। कई प्रतिमाओं के साथ राक्षसों का वेश धरे युवा भी चल रहे थे।

व्यवस्था बनाने में लगे रहे युवा

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्ग पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था रही। वहीं, सिन्धी तिराहा पर देवी प्रतिमाओं का नम्बर लगते ही नवदुर्गा उत्सव महासमिति के पुरुषोत्तम स्वामी के नेतृत्व में युवाओं की टीम कतार बनाने में लग गयी। रामरतन अग्रवाल, ऋषि बिन्दल, रवीश त्रिपाठी, राहुल बिन्दल, राजाराम मिश्रा, आशीष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, निखिल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, रामू बिन्दल आदि अपनी-अपनी प्रतिमाओं की व्यवस्था बनाते रहे।

सजग रहा नागरिक सुरक्षा कोर

विजयादशमी एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के मद्देऩजर नागरिक सुरक्षा कोर कोतवाली प्रखण्ड के स्वयंसेवक सजग रहे। उप नियन्त्रक मुनेश कुमार गुप्ता, डिवि़जनल वॉर्डन विनय सिजरिया एवं दुर्घटना नियन्त्रण अधिकारी अंकुर बट्टा के नेतृत्व में शुभम टण्डन, नरेन्द्र सोनी, शुभम कुशवाहा, रवि शंकर सूत्रकार, उमाचरण वर्मा, अजय राय, राहुल गुप्ता, शुभम बुधौलिया, आशुतोष अग्रवाल, सोनू केसरी, संजीव दुबे आदि मुरली मनोहर मन्दिर पर भीड़ नियन्त्रित करते रहे।

फोटो 15 बीकेएस 100

झाँसी : बड़ा बाजार में देवी प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा करते सन्दीप सरावगी।

:::

फोटो 15 एसएचवाइ 1

सिन्धी तिराहा पर प्रसाद वितरित करते लोग।

:::

फोटो 15 एसएचवाइ 18

मानिक चौक में प्रसाद बाँटते देवी भक्त।

:::

जगह-जगह हुआ स्वागत

माँ देवी की प्रतिमाओं की शोभायात्रा का स्वागत करने के लिये श्रद्धालुओं में होड़ रही। जगह-जगह स्टाल लगाकर सेवादार दर्शनार्थियों को पानी, पूड़ी, सब़्जी, शीतल पेय वितरित कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत रहे थे। संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष सन्दीप सरावगी ने बड़ा बा़जार रामलीला मंच पर देवी प्रतिमाओं श्रीफल भेंट कर व पालकी को कंधे पर लेकर आशीर्वाद लिया। उनके साथ मनोज रेजा, धर्मेन्द्र खटीक, साकेत गुप्ता, संजय रेजा, मनोज सेन आदि रहे। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष दिलीप सोनी ने कोतवाली की ढाल, अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत के पूर्व महामन्त्री राजेन्द्र सोनी सिंगार वाले ने गन्दीगर टपरा, बिसाती बाजार सराफा बाजार दक्षिण मुखी हनुमान मन्दिर के पुजारी कृष्णा महाराज ने मेवातीपुरा, अशोक साहू बन्दूक वालों, तरुण साहू, शैलेन्द्र साहू, पुजारी भूपेन्द्र गोस्वामी, धीरज गांगिल, रवि अग्रवाल, टोनी, कालू अग्रवाल आदि ने मानिक चौक, युवा ब्राह्माण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, रजत त्रिपाठी, महेश पाण्डेय, संजीव शर्मा, राजीव त्रिपाठी, प्रवीण श्रोत्रीय ने बड़ा बा़जार में शोभायात्रा का स्वागत किया।

:::

फोटो 15 बीकेएस 15

बान्धव समिति फूटा चौपड़ा में देवी प्रतिमा के दर्शन करते डीएम व एसएसपी एवं उपस्थित श्रद्धालु।

:::

फोटो 15 एसएचवाइ 17

सीपरी बा़जार काली बाड़ी में सिन्दूर दान करतीं महिलाएं।

:::

बान्धव समाज की महिलाओं ने किया सिन्दूर दान

नवरात्रि के अन्तिम दिन बान्धव समिति फूटा चौपड़ा स्थित दुर्गा बाड़ी में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यहाँ प्रात: 10 बजे देवी माँ का पान, पेड़ा, सन्देश अर्पित कर वरण किया गया। इसके बाद बंगाली समाज की विवाहित महिलाओं ने पारम्परिक लाल साड़ी पहनकर एक-दूसरे को सिन्दूर दान किया। शाम 5 बजे ़िजलाधिकारी आन्द्रा वामसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने आरती में भाग लिया। इसके बाद कानपुर से आये पुजारी दिलीप राय ने माँ के आभूषण उतारकर एवं पान की माला पहनाकर वहीं बने कुण्ड में पुली के माध्यम से विसर्जित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप तरफदार, सचिव अजित रॉय, सिद्धार्थ चटर्जी, असित रॉय, अरिन्दम घोष, शान्तनु घोष, केशव घोष, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, बादल मुखर्जी, अंशुल चटर्जी, डॉ. तपन सिन्हा, अभिषेक मुखर्जी, वत्सला तरफदार, टिंकू भट्टाचार्य, महाश्वेता तरफदार, मधुमिता घोष, प्रदीप मुखर्जी आदि उपस्थित रहे।

वहीं, सीपरी बा़जार काली बाड़ी में बंगाली समाज की महिलाओं ने सिन्दूर दान की रस्म निभाई। पुजारी शंकर चक्रवर्ती के निर्देशन में पहूज नदी के आल्हा घाट पर देवी प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में सुमित मण्डल, सन्दीप मित्रा, सुबीर मुखर्जी, प्रियांशु डे, कुश देवनाथ, असित डे, नवीन डे आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.