Move to Jagran APP

राज्यमन्त्री ने किसानों से किया सम्वाद

फोटो : 16 एसएचवाइ 13 झाँसी : किसानों से सम्वाद करने के बाद प्राकृतिक खेती का निरीक्षण करने जाते रा

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 09:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 09:15 PM (IST)
राज्यमन्त्री ने किसानों से किया सम्वाद
राज्यमन्त्री ने किसानों से किया सम्वाद

फोटो : 16 एसएचवाइ 13

loksabha election banner

झाँसी : किसानों से सम्वाद करने के बाद प्राकृतिक खेती का निरीक्षण करने जाते राज्यमन्त्री।

:::

0 पलीन्दा में आयोजित किया गया किसान सम्वाद कार्यक्रम

0 गौ आधारित प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

झाँसी : ग्राम पलीन्दा में आयोजित किसान सम्वाद में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसन्धान परिषद के अध्यक्ष राज्यमन्त्री कैप्टन विकास गुप्ता ने किसानों की समस्याएं सुनकर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने ग्राम पलीन्दा में गौ आधारित प्राकृतिक खेती का अवलोकन भी किया।

ग्राम पलीन्दा में कृषि अनुसन्धान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किसान सम्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर नीलम सारंगी ने गौ आधारित खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों के बढ़ते रुझान से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों पर गाय के गोबर एवं गौमूत्र से निर्मित जीवामृत, घनजीवामृत एवं विभिन्न प्रकार की जैविक दवाइयों का प्रयोग कर किसान किस तरह से उपज में वृद्धि कर रहे हैं। इससे भूमि की उर्वरक क्षमता में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। घर-घर पोषण वाटिका की श्रृखला में महिलाओं को सब़्िजयों के देशी बीजों का वितरण किया गया। कामधेनु सम्वर्धन एवं अनुसन्धान केन्द्र की सचिव मंजू गुप्ता ने महिलाओं को देशी एवं उन्नत बीजों का महत्व बताते हुए देशी बीजों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक ग्रासलैण्ड डॉ. पुरुषोत्तम शर्मा, ़िजला कृषि अधिकारी केके सिंह, चिकित्सक रामनिवास झा, प्रधान कालीचरण पाल, मोनिका राजा, आकाश राजपूत, हुकुम राजपूत, रामशकर तिवारी आदि उपस्थित रहे। डॉ रामकुमार खरे ने आभार व्यक्त किया।

फाइल : राजेश शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.