Move to Jagran APP

शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

फोटो 3 बीकेएस 8, 9 13, 12, 3 107, 108, 3 एसएचवाई 8 :::::::::: - हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारो

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:05 AM (IST)
शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

फोटो 3 बीकेएस 8, 9 13, 12, 3 107, 108, 3 एसएचवाई 8

loksabha election banner

::::::::::

- हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा मन्दिर परिसर

- श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिवजी का हुआ विधि -विधान से अभिषेक, शाम को भव्य श्रृंगार

- सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा पुलिस बल

झाँसी : श्रावण माह के आखिरी सोमवार को महानगर के प्राचीन शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। शाम को भगवान शिवजी का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान किए गए। सभी मन्दिरों को शारीरिक दूरी का पालन किया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिरों में पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम कर्मियों द्वारा कुछ प्राचीन मन्दिर व परिसर को सैनिटाइ़ज किया गया।

गोविन्द चौराहे स्थित महाकालेश्वर प्राचीन शिव मन्दिर में पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय द्वारा शारीरिक दूरी बनाकर भगवान शिव का विधि -विधान से अभिषेक किया गया। पुजारी ने बताया कि श्रावण माह में चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का आज समापन हो गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र खण्डेवाल, सुरेन्द्र खण्डेवाल, सुदर्शन शिवहरे, विजय गुप्ता, मनमोहन मनु, नरेन्द्र कौशिक, संजय कनोडिया, अनूप अग्रवाल, ममता अग्रवाल, विकास खत्री आदि उपस्थित रहे।

- ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मन्दिर में आचार्य हरिओम पाठक द्वारा भगवान सिद्धेश्वर का अभिषेक किया गया। शाम के समय भगवान सिद्धेश्वर का भव्य श्रृंगार किया गया।

- श्रीराम जानकी मन्दिर मेहँदी बाग में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर पुजारी प्रेमनारायण दास ने भगवान की आरती की। श्रद्धालुओं ने मन्दिर में सजी झूला झाँकी के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों ने शारीरिक दूरी व शासन की गाइडलाइन का पालन किया।

- नई बस्ती पठला हनुमान मन्दिर के पास स्थित पंचमुखी नागेश्वर महादेव मन्दिर में पुजारी रामदास महाराज द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया गया। महाआरती की गयी।

- नगरा स्थित वालेश्वर शिव मन्दिर में भक्तों ने विधि -विधान से शिव जी का जलाभिषेक किया।

- श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में सावन माह के समापन अन्तिम सोमवार को शारीरिक दूरी बनाकर आचार्य मनोज पाठक के मन्त्रोच्चारण के साथ पंच महानदियों के शुद्ध जल से महाकालेश्वर भगवान एवं पंचमुखी महादेव का जलाभिषेक किया गया। महाआरती के पश्चात हर -हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, रामेश्वर उपाध्याय, मिण्टू श्रीवास्तव, संजीव दुबे, रजत त्रिपाठी, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

- मानिक चौक स्थित महादेव मन्दिर में भगवान शिवजी का भव्य श्रृंगार किया गया।

- दीक्षित बाग स्थित शिव मन्दिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। शाम को शिवजी का विशेष श्रृंगार किया गया।

- आर्य समाज जनजागरण समिति खुशीपुरा के तत्वावधान में वैदिक पर्व श्रावणी पूर्णिमा व संस्कृत दिवस पर वैदिक यज्ञ किया गया। इस अवसर पर वेद व यज्ञ की महिमा का वर्णन किया गया। इस अवसर पर त्रिलोक चन्द्र, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, रमेश चन्द्र आदि उपस्थित रहे।

शोक समाचार

झाँसी : राजेन्द्र प्रसाद स्कूल के पास निवासी सुबोध भागवत व श्रीधर भागवत के पिता, लोकमान्य तिलक कन्या इण्टर कॉलिज प्रबन्ध समिति के पूर्व अध्यक्ष, महाराष्ट समाज के पूर्व उपाध्यक्ष व मुख्य प्रचार निरीक्षक (झाँसी मण्डल) के प्रभाकर गंगाधर भागवत का लगभग 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

श्रद्धांजलि

झाँसी : महाराष्ट्र गणेश मन्दिर कमिटि की शोकसभा में प्रभाकर गंगाधर भागवत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

फाइल : राकेश यादव

समय : 8.30 बजे।

दिनांक : 3 अगस्त 2020


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.