Move to Jagran APP

बौद्ध अनुयायियों से रू-ब-रू हुये मुख्यमन्त्री

फोटो : 7 बीकेएस 109 ::: 0 झाँसी से बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविन्द कुशवाहा भी रहे वार्त

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 May 2020 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 06:03 AM (IST)
बौद्ध अनुयायियों से रू-ब-रू हुये मुख्यमन्त्री
बौद्ध अनुयायियों से रू-ब-रू हुये मुख्यमन्त्री

फोटो : 7 बीकेएस 109

loksabha election banner

:::

0 झाँसी से बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविन्द कुशवाहा भी रहे वार्ता में शामिल

0 सीएम ने कोरोना संकट से निपटने में माँगा सहयोग

झाँसी : भगवान गौतम बुद्ध की जयन्ती पर आज मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वभर में फैले अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पदाधिकारियों, भिक्षुओं से ऑनलाइन वार्ता की। ़जूम ऐप के जरिए लगभग 50 अनुयायी मुख्यमन्त्री से जुड़े, जिनमें झाँसी से संस्थान के उपाध्यक्ष एड. हरगोविन्द कुशवाहा व पारीछा बुद्ध विहार के अध्यक्ष कुमार कश्यप भी शामिल हुए।

लॉकडाउन के कारण इस बार महात्मा बुद्ध की जयन्ती सादगी के साथ मनाई गई, लेकिन मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने इसे विशेष बना दिया। मुख्यमन्त्री कार्यालय से बुधवार की शाम को घोषणा की गई कि बुद्ध जयन्ती पर मुख्यमन्त्री बौद्ध शोध संस्थान के पदाधिकारियों, भिक्षुओं, भदन्त व भन्ते से ऑनलाइन वार्ता करेंगे। फोन पर इसकी जानकारी दी गई। गुरुवार की शाम ठीक 4.30 बजे मुख्यमन्त्री ़जूम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बौद्ध अनुयायियों से जुड़े और महात्मा बुद्ध की नीतियों पर चर्चा की। मुख्यमन्त्री ने बताया कि 2583 वर्ष पहले इस महान आत्मा ने पृथ्वी पर जन्म लिया, जिनका नाम सिद्धार्थ रखा गया। पत्‍‌नी यशोधरा को छोड़ 29 वर्ष की आयु में संन्यास लिया और 10 वर्ष बाद बोधत्व को प्राप्त किया। 2503 वर्ष पहले उनका निर्वाण हुआ। उन्होंने बताया कि महात्मा बुद्ध का जन्म बैसाख शुक्ल की पूर्णिमा को हुआ था, जबकि संन्यास, बोधत्व की प्राप्ति व निर्वाण भी इसी दिन हुआ। मुख्यमन्त्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने उस अँगुलीमार राक्षस को अपना अनुयायी बना दिया था, जो मानव सिर काटकर अँगुली की माला में पिरोकर पहनता था। बुद्ध की नीति अगर जीवित इन्सान का ह्रदय परिवर्तन कर सकती है तो कोरोना वायरस को भी परास्त कर सकती है। उन्होंने बौद्ध अनुयायियों से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही सरकार के लिए सहयोग की अपील की। ऐप के माध्यम से मुख्यमन्त्री ने झाँसी के अलावा कुशीनगर, सारनाथ, बोधगया, श्रीलंका, तिब्बत समेत अलग-अलग हिस्सों में फैले 50 से अधिक बौद्ध अनुयायियों से वार्ता की। यह वार्ता लगभग 1 घण्टे तक चली। उपाध्यक्ष हरगोविन्द कुशवाहा ने कहा कि महात्मा बुद्ध की नीतियों पर चलकर महामारी से मुक्ति पाई जा सकती है। शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मैत्रे ने मुख्यमन्त्री का आभार व्यक्त किया।

बॉक्स.

11 साल पहले हुई थी संस्थान की स्थापना

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष एड. हरगोविन्द कुशवाहा ने बताया कि संस्थान की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। इसका उद्देश्य विश्वभर में महात्मा बुद्ध की नीतियों का प्रचार-प्रसार करना है। लखनऊ के गोमती नगर में संस्थान का भव्य भवन स्थित है।

महात्मा बुद्ध ने दिया अहिंसा का सन्देश

झाँसी : विभिन्न संगठनों ने घर में रहकर ही महात्मा गौतम बुद्ध की जयन्ती मनाई। बुन्देलखण्ड में स्थित बुद्ध विहार में भिक्षु उपाली थेरो, विजय शील, महानाम, प्रज्ञानन्द, सम्यक बोधि, राष्ट्रपाल, गिरिमानन्द, संघ रतन, दयानन्द, धम्म शील, सतानन्द आदि के नेतृत्व में शाम को दीपदान किया गया। उधर, बुद्ध विहार सुमेध भूमि में भिक्षु डॉ. सुमेध थेरो द्वारा दीपदान किया गया। उनके आह्वान पर रजनी अहिरवार, रामकुमार अहिरवार, किरण चन्द्राकर, बाबूलाल, पुष्पेन्द्र जाटव समेत अन्य लोगों ने भगवान बुद्ध की जयन्ती मनाई।

0 उत्तर प्रदेश कौंग्रेस कमिटि ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए भगवान गौतम बुद्ध की जयन्ती आस्था पूर्वक मनाई। पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि सिद्धार्थ ने अहिंसा व करुणा का सन्देश देकर मानव समाज का पथ प्रदर्शन किया। मनीराम कुशवाहा ने गौतम बुद्ध के धर्म चक्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अमीरचन्द आर्य, राजेन्द्र शर्मा, नीता अग्रवाल, विकास खत्री, मीना आर्य, सौरभ साहू, ओमप्रकाश बुन्देला ने मोबाइल पर ऑनलाइन विचार व्यक्त किए।

0 भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में महात्मा गौतम बुद्ध की 2564 वीं जयन्ती मनाई गई। महासभा के पदाधिकारियों ने घर पर रहकर ही भगवान बुद्ध को नमन किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मण्डल महासचिव हरिदास सुमन, केशवदास, जीडी कौशल, डॉ. एचडी भारतीय, डॉ. डीआर चंचल आदि उपस्थित रहे।

0 राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी के तत्वावधान में गौतम बुद्ध की जयन्ती मनाई गई। मुख्य कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी कर भगवान बुद्ध के विचारों का अनुसरण व प्रचार करने का संकल्प लिया। सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया गया। इस अवसर पर दयानन्द विद्यार्थी, लालता प्रसाद, बृजमोहन आर्य, पवन कोरी, शशि लच्छे, ममता वर्मा, सुरेश साहू, विवेक निगम आदि उपस्थित रहे। निखिल लच्छे ने संचालन व पलक ने आभार व्यक्त किया।

0 जन चेतना युवा समिति के तत्वावधान में महात्मा बुद्ध को नमन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व न्यायिक मैजिस्ट्रेट लालाराम विश्वकर्मा, सचिव ़िजला अधिवक्ता संघ प्रणय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अलका सिंघल ने संचालन किया।

फाइल : राजेश शर्मा

7 मई 2020

समय : 9 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.