घातक रोगों के मरी़ज बढ़े, संसाधन अपर्याप्त
- जटिल रोगियों की उपचार सुविधाओं का होगा विस्तार - गरौठा विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला झाँ
- जटिल रोगियों की उपचार सुविधाओं का होगा विस्तार
- गरौठा विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला
झाँसी : प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत संचालित एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम प्रदेश के 75 जनपदों में संचालित है। इसके अन्तर्गत चरणबद्ध तरीके से जिला स्तर पर ़िजला एनसीडी क्लिनिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सीएचसीएनसीडी क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। एनपीसीडीसीएस के अन्तर्गत ब्रेस्ट, सरवाइकल एवं ओरल कैंसर के लिए 30 वर्ष अथवा 30 साल से अधिक के पुरुष व महिलाओं की स्क्रीनिंग की जाती है। इसके बाद मरी़ज को चिन्हित कर मेडिकल कॉलिज या फिर उच्च चिकित्सा केन्द्र पर रिफर कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में घातक बीमारियों के रोगियों के इलाज व्यवस्था है। कैंसर टर्शरी केयर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध संसाधनों से कैंसर का इलाज किया जाता है।
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने विधानसभा में पूछा कि प्रदेश में खतरनाक कैंसर बीमारी के समुचित इलाज के लिए कितने अस्पताल हैं? उन्होंने आशंका ़जाहिर की कि इस घातक बीमारी के रोगियों को देखते हुए प्रदेश में पर्याप्त संसाधन एवं अस्पताल नहीं हैं? यदि हैं तो क्या सरकार ़िजला स्तर पर कैंसर के इलाज का समुचित प्रबन्ध करेगी? प्रश्न पर सरकार ने सकारात्मक रुख़्ा दिखाया है।
महिला अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में जूता पहने मिले पुरुष
- वॉर्ड आया खा रही थी गुटखा
- राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला अस्पताल व मेडिकल कॉलिज में किया औचक निरीक्षण
झाँसी : राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. कंचन जायसवाल ने मंगलवार को ़िजला महिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलिज में महिला वॉर्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला चिकित्सालय में लेबर रूम, ओटी व महिला वॉर्ड में सफाई व्यवस्था देखी और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। इसके बाद वह प्रसव पूर्व कक्ष में पहुँचीं। यहाँ पर एक महिला भर्ती थी। आइसोलेशन वॉर्ड में कुछ पुरुष जूता पहने मिले, इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमएस डॉ. वसुधा अग्रवाल को निर्देश दिए कि महिला वॉर्ड में पुरुषों के प्रवेश पर रोक लगायी जाए। अस्पताल में वॉर्ड आया को गुटखा खाने पर फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि ड्यूटि के दौरान कोई कर्मचारी गुटखा, पान, बीड़ी का सेवन कदापि नहीं करेगा। निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थिएटर में एक गर्भवती महिला ने राज्य महिला आयोग की सदस्या को बताया कि यहाँ के एक कर्मचारी ने प्रसव कराने नाम पर रुपये माँग की थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए महिला चिकित्सालय की सीएमएस को निर्देश दिए कि सुविधा शुल्क माँगने वाले कर्मचारी की शिनाख़्त करें और उसके विरुद्ध कार्यवाही करायें।
इसके बाद वह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलिज चिकित्सालय के महिला वॉर्ड में पहुँची। यहाँ पर 2 महिला कर्मचारी मौजूद मिली। सीनियर डॉक्टर व विभागाध्यक्ष के मौजूद न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में राज्य आयोग को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने वॉर्ड में भर्ती महिला से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में भी पता किया।
फाइल : राकेश यादव
समय : 7.50 बजे।
दिनाँक : 24 फरवरी 2020