तिरंगा का मान बढ़ाने को आगे आए व्यापारी
मेरी शान तिरंगा है. :::: फोटो : 22 बीकेएस 12 :: 0 सीपरी बा़जार में चलाया जागरूकता अभियान 0
मेरी शान तिरंगा है.
::::
फोटो : 22 बीकेएस 12
::
0 सीपरी बा़जार में चलाया जागरूकता अभियान
0 पैम्फ्लेट्स देकर तिरंगा का सम्मान करने का सन्देश दिया
झाँसी : देश की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज का मान बढ़ाने के लिए आज व्यापारियों का जत्था सड़क पर उतरा। दुकान-दुकान जाकर पैम्फ्लेट्स बाँटे और लोगों को राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगा का आदर करने का सन्देश दिया। लोगों ने 'जागरण' की पहल का दिल-खोलकर स्वागत किया।
दैनिक जागरण के आह्वान पर सीपरी बा़जार व्यापार मण्डल के तत्वावधान में 24 जनवरी को राजकीय संग्रहालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। दैनिक जागरण के निदेशक यशोवर्धन गुप्त की अध्यक्षता व ़िजलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के मुख्य आतिथ्य में होने वाली गोष्ठी में राष्ट्रीय ध्वज के मान-सम्मान व आदर के तौर-तरीकों से उपस्थित़जनों को अवगत कराया जाएगा। यही नहीं, तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रीय झण्डा संहिता एवं राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम-1971 की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा, ताकि लोग अनजाने में भी राष्ट्रीय गौरव तिरंगे का अनादर न करें। तिरंगा का गौरव बढ़ाने के लिए गोष्ठी भले ही 24 जनवरी को होगी, लेकिन व्यापारियों का जत्था आज से ही इस अभियान को शिखर पर पहुँचाने में जुट गया है। सीपरी बा़जार व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक सन्तोष साहू व महामन्त्री चौधरी फिरोज के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों व नागरिकों को तिरंगे के सम्मान वाले पैम्फ्लेट्स बाँटे और राष्ट्रीय गौरव का मान बढ़ाने का आह्वान किया। व्यापारियों ने सर्राफा बा़जार, मालिन का चौराहा, मिनर्वा चौराहा, अन्दर सैंयर गेट आदि क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। टीम में उप्र व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय पटवारी, आजाद गंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रभु दयाल साहू, मानिक चौक व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अतुल जैन, महामन्त्री विवेक सेठ, रानी महल व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मोहम्मद इम्तिया़ज, मोहम्मद अनवर, जवाहर चौक व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सन्दीप साहनी, टण्डन रोड के संरक्षक प्रदीप गुप्ता, महामन्त्री सुरेश मोटे, मन्त्री अब्दुल रज्जाक, चित्रा चौराहा व्यापार मण्डल के महामन्त्री शशिकान्त कारलेकर, जनरल मर्चेण्ट व्यापार संघ के सौरभ हयारण, आवास विकास नन्दनपुरा व्यापार मण्डल के महामन्त्री राकेश दुबे, संयोजक सतेन्द्र बुटौलिया शामिल रहे।
बॉक्स.
दुकानों पर चस्पा हुए पैम्फ्लेट्स
राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में व्यापारियों द्वारा शुरू किए गए अभियान को दुकानदारों ने हाथों-हाथ लिया। उन्होंने इस पहल की सराहना की तो स्वयं भी आगे बढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की गयी। कई दुकानदारों ने तो तिरंगा का मान बढ़ाने वाले पैम्फ्लेट्स दुकान के मुख्य द्वार व अन्य स्थानों पर चस्पा कर दिए, ताकि प्रत्येक ग्राहक उसे पढ़ सके।
बॉक्स.
आज प्रेमनगर व सीपरी बा़जार में चलेगा अभियान
कार्यक्रम संयोजक व्यापारी नेता सन्तोष साहू व सह संयोजक चौधरी फिरोज ने बताया कि 23 जनवरी को प्रेमनगर व सीपरी बा़जार क्षेत्र में जागरूकता अभियान संचालित होगा और बा़जार में पैम्फ्लेट्स वितरित कर लोगों से तिरंगा का सम्मान करने का आह्वान किया जाएगा।
फाइल : राजेश शर्मा
22 जनवरी 2020
समय : 8.30 बजे