घरेलू शोषण बन्द होने पर सशक्त होंगी महिलाएं
फोटो : 18 बीकेएस 3, 5 ::: 0 नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान में महिलाओं को किया अधिकारों के प्रति
फोटो : 18 बीकेएस 3, 5
:::
0 नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान में महिलाओं को किया अधिकारों के प्रति जागरूक
झाँसी : नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का आज समारोहपूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकार बताते हुए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं अगर महिला का शोषण बन्द कर दे, तो आधी आबादी सशक्त हो जाएगी।
बुन्देलखण्ड कॉलिज के कोठारी हॉल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि झाँसी की नगरी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के नाम से पहचानी जाती है। उन्होंने कहा कि अभियान समाप्त नहीं हुआ है, यह निरन्तर जारी रहेगा। ़िजलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि सरकार ने नि:शुल्क शौचालय बनवाकर महिलाओं के स्वाभिमान को सुरक्षित किया, तो उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन देकर महिलाओं की परेशानी को कम किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि अगर महिलाएं ही महिलाओं का शोषण बन्द कर दें, तो देश की आधी आबादी सशक्त हो जाएगी। महिला घर में सम्मान पाएगी, तो बाहर भी सशक्त होगी। कार्यक्रम में अमृता तिवारी, विजय लक्ष्मी शुक्ला, सुनीता, संगीता साहू, जया सचान, विनती, शिवानी, अनामिका परिहार तथा प्राचार्य बृज बिहारी झा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीकेडी कॉलिज की छात्राओं ने राई नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर किरण वर्मा, ज्योति विपिन भदौरिया, प्राचार्य बीकेडी डॉ. बाबूलाल तिवारी, गिरजा तिवारी, सुमन पुरोहित, प्रमोद कुमारी, कनक शिवहरे, शशि प्रभा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
महिला जनसुनवाई आज
झाँसी : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल 19 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्टरेट स्थित गाँधी सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। इसके लिए महिलाएं जनसुनवाई में आवेदन दे सकती हैं।
मृतक आश्रितों को सौंपे अन्तिम भुगतान के प्रपत्र
झाँसी : मण्डल रेलवे के 7 मृतक रेल कर्मचारियों के आश्रितों को आज मण्डल रेल प्रबन्धक एके मिश्र ने अन्तिम भुगतान के प्रपत्र सौंपे। साथ ही करीब 89 लाख रुपए का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी मुदित चन्द्रा उपस्थित रहे।
नरेश बने मिस्टर बुन्देलखण्ड चैम्पियन
झाँसी : बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन ऑफ बुन्देलखण्ड संस्था के तत्वावधान में मिस्टर बुन्देलखण्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन सपा के प्रदेश सचिव सन्त सिंह सेरसा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा नेता राहुल सक्सेना व हैप्पी चावला ने किया। इसमें करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें नरेश राजपूत को मिस्टर बुन्देलखण्ड चैम्पियन घोषित किया गया। इस मौके पर प्रतिपाल दाऊ, पप्पू राजा, फैजान शेख, ऋषभ भटनागर, रईश कुरैशी आदि मौजूद रहे। संचालन जैनुल आब्दीन व आभार प्रदर्शन आयोजक रिजवान शेख ने किया।
फाइल : राजेश शर्मा
समय : 9.30 बजे
18 दिसम्बर 2018