भारत-रूस के बीच सैन्य अभ्यास आज से बबीना में
- रूसी सेना की टुकड़ी बबीना पहुँची झाँसी : विश्व ताकतों से मिल रही चुनौतियों से निपटने और खुद की सै
- रूसी सेना की टुकड़ी बबीना पहुँची
झाँसी : विश्व ताकतों से मिल रही चुनौतियों से निपटने और खुद की सैन्य शक्ति को मजबूत बनाने के लिए भारतीय सेना लगातार अपनी तैयारियों को अंजाम दे रही है। एक महीने से अधिक समय तक भारतीय सेना अपनी सैन्य कूटनीति के सबसे व्यस्त दौर में रहने वाली है।
संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आतंकवाद से निपटने के लिए भारत और रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास इन्द्र-2018 बबीना छावनी स्थित फायरिंग रेंज में 19 नवम्बर से शुरू होने जा रहा है। इस अभ्यास में रूसी संघ की पाँचवीं बटालियन और भारत की इन्फेण्ट्री बटालियन हिस्सा लेगी। यह अभ्यास 11 दिनों तक चलेगा। रूसी सेना की टीम बबीना छावनी पहुँच गई है। इसका शुभारम्भ 19 नवम्बर को प्रात: 10 बजे होगा।
फोटो : स्कैन
:::
नैशनल रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप में चयन
झाँसी : नैशनल रोड साइक्लिंग की 23वीं चैम्पियनशिप के लिए व्हाइट टाइगर डिवि़जन की व्हाइट टाइगर ईगल बटालियन के ले. कर्नल स्वरूप सिंह कुन्तल का चयन हुआ है। वह 21 से 24 नवम्बर 2018 को कुरुक्षेत्र हरियाणा में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश साइक्लिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश की टीम की खिलाड़ियों का चयन कानपुर में किया गया। मूलरूप से मथुरा के रहने वाले ले. कर्नल स्वरूप सिंह के अनुज कैप्टन सचिन सिंह कुन्तल का भी चयन नैशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह महाराजा ग्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह (ब्लॉक प्रमुख) के अनुज हैं।
जनपद में उड़द की ख़्ारीद शुरू
झाँसी : अपर ़िजलाधिकारी (वित्त व राजस्व) नगेन्द्र शर्मा ने बताया कि जनपद में समर्थन मूल्य के ख़्ारीद केन्द्रों पर उड़द की ख़्ारीद शुरू हो गयी है। अब तक 47 मैट्रिक टन उड़द ख़्ारीदी जा चुकी है। मण्डी स्थल गुरसराँय, एरच, बामौर, रामनगर, मऊरानीपुर, भोजला व टहरौली के सरकारी क्रय केन्द्रों पर किसान अपनी उड़द बेच सकते हैं। मूँगफली की भी ख़्ारीद शुरू होने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। इसके लिए बोरे अभी नहीं आए हैं। मूँगफली मण्डी स्थल एरच, रामनगर, मऊरानीपुर, भोजला स्थित सरकारी क्रय केन्द्रों पर बेच सकते हैं। तिल के लिए मण्डी स्थल बामौर सरकारी क्रय केन्द्रों पर बेच सकते हैं। तिल के लिए मण्डी स्थल बामौर, रामनगर, मऊरानीपुर तथा टहरौली में सरकारी क्रय केन्द्र खोले गए हैं। मूँग के लिए मण्डी स्थल मऊरानीपुर तथा टहरौली में सरकारी क्रय केन्द्र खोले गए हैं।
शोक समाचार
झाँसी : गोन्दू कम्पाउण्ड निवासी आरके श्रीवास्तव (बीएसएनएल) की पत्नी, अमित श्रीवास्तव (पीएनबी) की माँ मालती श्रीवास्तव का लगभग 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम यात्रा 19 नवम्बर को प्रात: 8 बजे नन्दनपुरा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
- अयोध्यापुरी निवासी शशांक श्रीवास्तव के पिता, डॉ. दिनेश, योगेश व कमलेश श्रीवास्तव के भाई सीटीआइ रेलवे गिरीश कुमार श्रीवास्तव का लगभग 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
- बाहर उनाव गेट, ट्यूबवेल के सामने रहने वाले अशोक कुमार साहू के छोटे भाई, रविन्द्र कुमार साहू के चाचा राजकुमार साहू (राजू) गल्ला आढ़तिया का लगभग 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
श्रद्धांजलि
झाँसी : गहोई परिवार, झाँसी की बैठक में श्री गहोई वैश्य पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता के भतीजे, चन्द्रप्रकाश नौगरइया के पुत्र अनिल नौगरइया के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
फाइल : रघुवीर
समय : 11.20
18 नवम्बर 18