वेतन पर बढ़ी तकरार
फोटो :13 एसएचवाइ 4 ::: 0 जल संस्थान कर्मचारियों ने दिया धरना 0 ठप रखी बिलिंग व्यवस्था झाँसी
फोटो :13 एसएचवाइ 4
:::
0 जल संस्थान कर्मचारियों ने दिया धरना
0 ठप रखी बिलिंग व्यवस्था
झाँसी : 3 माह से वेतन न मिलने से गुस्साए जल संस्थान कर्मचारियों ने काम-काज ठप कर धरना-प्रदर्शन किया। मिशन कम्पाउण्ड स्थित कार्यालय की बिलिंग व्यवस्था भी ठप कर दी गई। देर शाम कर्मचारियों के खाते में एक माह का वेतन भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन कर्मचारी 3 माह का वेतन न मिलने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़ गए हैं।
घोटालों के आरोपों से घिरे जल संस्थान का वित्तीय ढाँचा चरमराने लगा है। कर्मचारियों को नियमित वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। नौबत यह हो गई कि कर्मचारियों को तब तक वेतन नहीं मिलता, जब तक वह आक्रोश व्यक्त नहीं करते हैं। 3 माह से वेतन न मिलने से नारा़ज जल संस्थान कर्मचारियों ने एक बार फिर आन्दोलन की राह पकड़ ली है। कर्मचारियों ने आज मिशन कम्पाउण्ड स्थित कार्यालय पर काम ठप करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बिलिंग व्यवस्था को भी पूरी तरह से ठप कर दिया। दोपहर बाद अधिशासी अभियन्ता कुलदीप सिंह ने कर्मचारियों से मुलाकात की और एक माह का वेतन देने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी 3 माह का वेतन न मिलने तक हड़ताल पर अड़े रहे। कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने की कही, जबकि अधिशासी अभियन्ता हड़ताल समाप्त होने की दावा करते रहे। इस अवसर पर रामकुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार खरे, ठाकुर दास, मनीष पुरोहित, संजीव साहू, अरविन्द कुमार, सुशीला, इन्द्र गुप्ता, नर्वदा वर्मा, लक्ष्मी, सावित्री, रेखा आदि उपस्थित रहे।
देर शाम तक खुलवाई बैंक
जल संस्थान कर्मचारियों के खाते में वेतन भेजने के लिए देर शाम तक बैंक को खुलवाया गया। सूत्र बताते हैं कि शाम लगभग 7.30 बजे के बाद ही कर्मचारियों के खाते में पैसा पहुँचा, लेकिन सिर्फ 1 माह का ही वेतन मिलने से कर्मचारियों ने नारा़जगी व्यक्त की।
इन्होंने कहा
'कर्मचारियों ने काम किया है, इसलिए वेतन मिलना ही चाहिए। वित्त प्रबन्धक के अचानक छुट्टी पर जाने के कारण वेतन देने में 2 दिन का विलम्ब हो गया है। फिलहाल जून तक का वेतन कर्मचारियों को दे दिया गया है। अगर वह काम करते रहेंगे और जलकर की वसूली करेंगे, तो नियमित वेतन देने में कठिनाई नहीं होगी। कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है, लेकिन कुछ कर्मचारी नेतागीरी कर भ्रमित कर रहे हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है, जिसके बाद कठोर कार्यवाही की जाएगी।'
0 कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियन्ता
औषधीय क्रेता-विक्रेता सम्वाद कल
झाँसी : अधीक्षक राजकीय उद्यान विभाग ने बताया कि 15 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में औषधीय क्रेता एवं विक्रेता सम्वाद का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न संस्थानों के औषधीय ़फसलों के वैज्ञानिक एवं औषधीय निर्माता फर्म शामिल होंगी।
पीएम आवास योजना में लेन-देन का आरोप
झाँसी : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सतीश चन्द्र कुशवाहा ने ़िजलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रधानमन्त्री आवास योजना में लेन-देन का आरोप लगाया। ज्ञापन में बताया कि आवास की धनराशि खाते में भेजने से पहले लाभार्थी से 10 ह़जार रुपए तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने मामले की जाँच कराते हुए कार्यवाही की माँग की है।
मछली बिक्री का कारोबार बन्द कराया जाए
झाँसी : वॉर्ड 40 आ़जाद गंज के सभासद सुरेन्द्र कुमार ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर बताया कि नन्दनपुरा चौराहा स्थित पुलिया व आसपास सड़क पर मछली बेचने का कारोबार चल रहा है। मछली काटने के बाद गन्दगी नाले में बहाई जा रही है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का ख़्ातरा बढ़ गया है। इस समय गणेश उत्सव चल रहा है और जगह-जगह प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मछली बिक्री का अवैध कारोबार बन्द कराने की माँग की है।
पदाधिकारी
झाँसी : राजकीय वाहन चालक संघ लोनिवि के द्विवार्षिक चुनाव में लाल सिंह यादव अध्यक्ष, प्रेमबाबू व कमलेश गौड़ उपाध्यक्ष, रामऔतार सिंह ़िजला मन्त्री, सीताराम उपमन्त्री, आबिद खान कोषाध्यक्ष, राम प्रकाश यादव ऑडिटर तथा लालाराम पाल को संयुक्त मन्त्री पद के लिए चुना गया। 10 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए।
0 समाजवादी पार्टी के ़िजला सचिव पद पर अबरार अली को मनोनीत किया गया।
फाइल : राजेश शर्मा
13 सितम्बर 2018
समय : 8.30 बजे