विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में भूमि विवाद में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती

By Amardeep Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 03:03 PM (IST)

जौनपुर के बदलापुर में एक युवक ने भाई से भूमि विवाद के चलते खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत ...और पढ़ें

जौनपुर में भूमि विवाद के चलते युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर।

जौनपुर में भूमि विवाद के चलते युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर।

HighLights

  1. जौनपुर में भूमि विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी।

  2. गोली पेट में लगी, वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती।

  3. युवक पर गैंगस्टर सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। बदलापुर कस्बे के वार्ड नं. तीन बरौली में शनिवार की रात एक युवक भाई से चल रहे भूमि विवाद के चलते स्वयं को गोली मार लिया। गोली पेट में लगी तथा उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है‌। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

वार्ड निवासी 45 वर्षीय संदीप सिंह ऊर्फ पोद्दार सायं साढ़े आठ बजे शराब के नशे में हंगामा कर दिया और देखते ही देखते अवैध असलहे से पेट में गोली मार ली। आनन-फानन में स्वजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गये। जहां उपचार चल रहा है।

आरोप है कि छोटे भाई सुधांशु से जमीन की रजिस्ट्री करने को लेकर तीन दिनों से विवाद चल रहा था। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने बताया कि पोद्दार के ऊपर गैंगस्टर सहित पांच मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस प्रकरण को गंभीरता से लेकर जांच-पड़ताल कर रही है‌।