Move to Jagran APP

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

शहर के उमरपुर (नईगंज) में रविवार की रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दांपत्य जीवन में कलह से व्यथित होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है। महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी आदर्श सिंह (25) पुत्र सूबेदार सिंह मुंबई में छह साल से मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 07:00 PM (IST)
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, जौनपुर: शहर कोतवाली के उमरपुर (नईगंज) में रविवार की रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दांपत्य जीवन में कलह से व्यथित होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी आदर्श सिंह (25) मुंबई में छह साल से मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। उनकी शादी दो वर्ष पहले मुरादगंज थाना लाइन बाजार निवासी डा. आइपी सिंह की पुत्री गरिमा सिंह के साथ हुई थी। गरिमा सिंह बीएड, बीटीसी में प्रवेश की कोचिग के लिए उमरपुर (नईगंज) में अध्यापक दंपती श्रीनेत सिंह-निधि सिंह के मकान के तीसरे तल पर बतौर किराएदार रहती थीं। एक पखवाड़े पहले मुंबई से आए आदर्श सिंह पत्नी संग रह रहे थे। गत एक जनवरी को आदर्श घर गये और स्वजनों से मिलकर अगले दिन शहर चले आए। तीन दिन पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर आदर्श सिंह ने गरिमा को मायके पहुंचा दिया था। रविवार की शाम मोबाइल पर फिर पत्नी से विवाद हो गया। सोमवार की सुबह पत्नी गरिमा कमरे पर आईं तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। खटखटाने व आवाज लगाने पर भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खिड़की से देखा तो कमर में छत में लगे पंखे में फांसी के सहारे लटके आदर्श सिंह का शव दिखाई पड़ा। मृत आदर्श तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र दुबे ने सहयोगियों संग पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.