राफेल विमान घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
इंदिरा चौक पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राफेल विमान घोटाले को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद द्वारा किए गए खुलासों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राफेल डील में अनिल अंबानी के रिलायंस कंपनी की मदद उजागर होने पर तत्काल इस्तीफा देने की मांग किया।
जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर) : इंदिरा चौक पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राफेल विमान घोटाले को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद द्वारा किए गए खुलासों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राफेल डील में अनिल अंबानी के रिलायंस कंपनी की मदद उजागर होने पर तत्काल इस्तीफा देने की मांग किया।युवा कांग्रेसियों ने यूथ कांग्रेस के बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में धरना- प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर ¨सह ने कहा कि मोदी सरकार का नकाब पूरी तरह उतर चुका है। इससे उनका असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। पीएम ने अपने उद्योगपति मित्र अनिल अंबानी की कंपनी का नाम राफेल डील में फ्रांस के सामने रखा। यह वहां के राष्ट्रपति ने स्वयं स्वीकार किया है। प्रदेश महामंत्री शार्दुल ¨सह सम्राट ने कहा कि जिस तरीके से फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के ऊपर आरोप लगाया है यह सरासर देश के साथ बेमानी है। इस अवसर पर महेंद्र यादव, सुरेंद्र शर्मा, मनीष यादव, अभिषेक यादव, राजू मौर्य, मनोज ¨बद, राजेश विश्वकर्मा, सत्यम मिश्र, भोला यादव, लालू यादव, जनार्दन मिश्र, महताब अहमद आदि उपस्थित रहे।