जौनपुर में युवक की सरिया से पीटकर हत्या, विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
जौनपुर के रामदयालगंज में मोनू यादव (26) की सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ...और पढ़ें
HighLights
जौनपुर में मोनू यादव की सरिया से पीटकर हत्या।
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम की।
पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। लाइन बाजार थाना अंतर्गत रामदयालगंज के पास तिवारीपुर निवासी मोनू यादव नामक (26) की शुक्रवार को करीब नौ बजे सरिया से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले।
आक्रोशित स्वजन और ग्रामीण रामदायलगंज बाजार में जौनपुर-मीरजापुर सड़क जाम कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ को समझाने में जुटी रही। बाजार की दुकानें बंद हो गईं। मोनू दुकान से खरीददारी कर अपने भाई के साथ लौट रहा था।
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि आरोपित इसका मित्र था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
