विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में मां के निधन के 20 दिन के भीतर छोटे बेटे की भी मौत, वाराणसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 07:12 PM (IST)

जौनपुर के मोकलपुर गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जहां मां सुखराजी देवी के निधन के ...और पढ़ें

जौनपुर में मां के निधन के 20 दिन बाद बेटे की भी मौत, परिवार और गांव में पसरा मातम।

जौनपुर में मां के निधन के 20 दिन बाद बेटे की भी मौत, परिवार और गांव में पसरा मातम।

HighLights

  1. मां सुखराजी देवी के निधन के 20 दिन बाद बेटे की मौत।

  2. विनोद यादव (45) की वाराणसी में उपचार के दौरान हुई मृत्यु।

  3. विदेश में नौकरी छोड़कर मां से मिलने आए थे विनोद।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव में मां के निधन के करीब 20 दिन के भीतर छोटे बेटे की भी मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां की तेरहवीं के कुछ दिन बाद ही बेटे की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को रामघाट पर नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मोकलपुर निवासी सुखराजी देवी की तबीयत खराब होने पर उनके छोटे बेटे विनोद यादव (45) विदेश में नौकरी छोड़कर उन्हें देखने भारत आए थे। हालांकि, मां को बचाया नहीं जा सका। 21 अक्टूबर को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम संपन्न हुआ। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि 24 अक्टूबर को विनोद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

एक ही परिवार में इतने कम समय के भीतर दो मौतों से स्वजन बदहवास हैं। विनोद के निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। रविवार को रामघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विनोद यादव, कतर में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत सुभाष चंद्र यादव के छोटे भाई थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।