माफियाओं के लिए आफत है योगी सरकार
जागरण संवाददाता मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) प्रदेश की योगी सरकार गुंडों- माफियों के लिए
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 08:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): प्रदेश की योगी सरकार गुंडों- माफियों के लिए आफत है। सरकार ने अफसरों को काम करने के लिए पूरी छूट दे रखी है। यही कारण है कि चंद माफियाओं को छोड़कर प्रदेश की जनता खुश है। प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम है सभी को न्याय मिल रहा है। उक्त बातें रविवार शाम सार्वजनिक पीजी कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कही।
उन्होंने कहा पहले अफसरों को गुंडों माफियों के इशारे पर काम करना पड़ता था। यहीं कारण था कि अफसर कानून के अनुरूप काम नहीं कर पाते थे। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख कमला शंकर मिश्र एवं संचालन प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें