झुलसने से महिला की मौत, वृद्ध गंभीर
रामपुर थाना क्षेत्र के बंजारीपुर गांव में मंगलवार को सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते आग की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। उक्त गांव की रघुराजी देवी (65) पत्नी फूलचंद्र पाल सुबह करीब साढ़े पांच बजे चाय बनाने जा रही थी।
जौनपुर: रामपुर थाना क्षेत्र के बंजारीपुर गांव में मंगलवार को सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते आग की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। उक्त गांव की रघुराजी देवी (65) पत्नी फूलचंद्र पाल सुबह करीब साढ़े पांच बजे चाय बनाने जा रही थी। सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण माचिस जलाते ही वह आग की चपेट में आकर झुलसने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर झुलस चुका था। उसे उपचार के लिए ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आधे घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। उधर, बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी गांव निवासी राजदेव यादव नामक वृद्ध ने मंगलवार को दोपहर आत्महत्या के इरादे से घर में ही शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (जासं)