जौनपुर में दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल
जौनपुर में सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन ...और पढ़ें

जौनपुर में भीषण स्कूटी टक्कर, एक महिला की मौत और दो घायल।
HighLights
जौनपुर में दो स्कूटी की जोरदार टक्कर हुई।
हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई।
दो अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर कोठवार बाजार के पास रविवार की शाम दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अकबरपुर केराकत गांव निवासी रोहित कुमार रविवार की शाम अपनी पत्नी चंद्रकला (24) और बड़ी साली चंद्रकुमारी (30) के साथ केराकत की ओर जा रहे थे। कोठवार बाजार के पास सामने से आ रही दूसरी स्कूटी से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चंद्रकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रकुमारी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में चंद्रकला और रोहित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि चंद्रकुमारी करीब सात वर्ष से ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थीं।
उनके तीन बच्चे हैं। मां की मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया।थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो स्कूटी की टक्कर में एक महिला की मौत हुई है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
