गांव में नहीं छूटने देंगे विकास की कोई कड़ी
बदलापुर ब्लाक के बरैया गांव में रविवार को भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। विधायक ने कहाकि यह गांव उनकी कर्मभूमि है यहां वे विकास की कोई कड़ी छूटने नहीं देंगे।
जासं, सिगरामऊ (जौनपुर) : बदलापुर ब्लाक के बरैया गांव में रविवार को भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि यह गांव उनकी कर्मभूमि है, यहां वे विकास की कोई कड़ी छूटने नहीं देंगे। सरकार इसके लिए पूरा प्रयास भी कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनने से महिलाओं व बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार, आयरन की गोली व अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी।
अध्यक्षता करते हुए कुंवर मृगेंद्र सिंह ने कहा कि गांव का समुचित विकास होगा तभी देश मजबूत होगा। युवा प्रधान की सोच का परिणाम है कि गांव में विकास कार्यों को मानक के अनुरूप कराया जा रहा है। उसके पश्चात उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, इम्तियाज हैदर, संजीव कुमार सिंह, पंकज तिवारी, अरविद तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रधान संजय सिंह व आभार आयोजक प्रधान मनोज सिंह ने व्यक्त किया।