Move to Jagran APP

Weather Update In Jaunpur : कोहरे का जौनपुर जिले में शुरू हुआ कहर, तापमान भी गिरा

आसमान में जहां कोहरा छाया रहा वहीं तापमान भी गिर गया। आमदिनों में सुबह आठ बजे तक 14 से 16 डिग्री रहने वाला तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हल्की हवाओं के चलने से ठंड के साथ गलन भी महसूस की गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 09:41 AM (IST)
Weather Update In Jaunpur : कोहरे का जौनपुर जिले में शुरू हुआ कहर, तापमान भी गिरा
जौनपुर जिले में आसमान में जहां कोहरा छाया रहा वहीं तापमान भी गिर गया।

जौनपुर, जागरण संवाददाता। मौसम का मिजाज रविवार की सुबह से बदल गया। आसमान में जहां कोहरा छाया रहा वहीं तापमान भी गिर गया। सुबह आठ बजे तक भगवान सूर्य की किरणें निस्तेज रहीं। आमदिनों में सुबह आठ बजे तक 14 से 16 डिग्री रहने वाला तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हल्की हवाओं के चलने से ठंड के साथ गलन भी महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कोहरे का कहर शुरू होगा।

prime article banner

शनिवार की रात कोहरे का घनत्व कम रहा। दृश्यता होने के कारण आवागमन में खास परेशानी नहीं हुई। सुबह होते ही आसमान को कोहरे ने घेर लिया। सात बजे तक सूरज की किरणें धरती पर नहीं उतर सकीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे तक तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरब से हवाओं के चलने से कोहरे के चलते मौसम बिगड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। सुबह 10:00 बजे 16 डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे 20 डिग्री और 4 बजे तक 25 डिग्री सेल्सियस तापमान के रहने का अनुमान है। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा और गिरेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.