वार्ड ब्वॉय को सांप ने डंसा, हालत नाजुक
वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सीवी रमन हॉस्टल में शनिवार को झाड़-झंखाड़ की सफाई कर रहे हॉस्टल वार्ड बॉय को सांप ने डस लिया। हालत नाजुक होने पर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चीफ वार्डन के प्रति आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने बिना संसाधन के साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाते हुए कुलपति से कार्रवाई की मांग किया है।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सीवी रमन हॉस्टल में शनिवार को झाड़-झंखाड़ की सफाई कर रहे हॉस्टल वार्ड बॉय पप्पू यादव को सांप ने डस लिया। हालत नाजुक होने पर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चीफ वार्डन के प्रति आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने बिना संसाधन के साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाते हुए कुलपति से कार्रवाई की मांग की है।