विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में चोरी के आरोप में किशोर और दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ में बांधकर पीटा

By sarvesh1 mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 05 Oct 2026 06:25 PM (IST)

जौनपुर के गोपालापुर गांव में चोरी के संदेह में दो युवकों और एक किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा गया। ...और पढ़ें

जौनपुर में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल।

जौनपुर में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल।

HighLights

  1. जौनपुर के गोपालापुर गांव में चोरी के संदेह में पिटाई।

  2. दो युवक और एक किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा गया।

  3. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में चोरी करने के संदेह में सोमवार को दो युवक व एक किशोर को पेड़ से बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है। किसी ने पिटाई की वीडियो रिकार्डिंग व फोटोग्राफी कर इंटरनेट मीडिया में अपलोड कर दिया, जो तेजी से प्रचलित हो रहा है।

हालांकि ‘दैनिक जागरण’ प्रचलित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्तफाबाद गांव निवासी एक युवक की गोपालापुर गांव की बाजार में आटो पार्ट्स की दुकान में चोरी हो गई थी। दुकानदार व कुछ ग्रामीण चोरों का पता लगाने में जुटे थे।

सुबह चोरी करने के संदेह में गांव के ही दो युवक व एक किशोर को पकड़कर रस्सी से पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। बाद में उन्हें छोड़ दिया। पिटाई के दौरान किसी ने वीडियो रिकार्डिंग कर व फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया घटना से संबंध में किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है।