Move to Jagran APP

शक्ति व स्वाभिमान की प्रतीक थीं इंदिरा गांधी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वह शक्ति व स्वाभिमान की प्रतीक थीं। जयंती पर युवक कांग्रेस ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली विभिन्न वर्ग की महिलाओं को पुरस्कृत किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:34 PM (IST)
शक्ति व स्वाभिमान की प्रतीक थीं इंदिरा गांधी
शक्ति व स्वाभिमान की प्रतीक थीं इंदिरा गांधी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वह शक्ति व स्वाभिमान की प्रतीक थीं। जयंती पर युवक कांग्रेस ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली विभिन्न वर्ग की महिलाओं को पुरस्कृत किया।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण, चीन के मुखर विरोध के बावजूद सिक्किम का भारतीय गणराज्य में विलय, पाकिस्तान के टुकड़े कर एक नए देश बांग्लादेश का निर्माण, भारतीय सेना के आगे लगभग एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण आदि आयरन लेडी की निर्णय क्षमता का परिणाम है। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से राकेश सिंह, डब्बू, आ•ाम •ौदी, नीरज राय, प्रवीण सिंह पिन्टू, हसन •ाहिद खान बाबू, पंकज सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मु़फ्ती हाशिम मेहदी ने किया।

इसी क्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में पूर्व विधायक नदीम जावेद के जनसंपर्क कार्यालय पर जिले के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर यह प्रण लेते हैं कि महिलाओं की लड़ाई को हम पूरी म•ाबूती से लड़ेंगे। बताया कि

पार्टी के निर्देशानुसार जयंती पर देशभर में मां तुझे सलाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसी क्रम में जौनपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया गया था। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता गौरव सिंह सनी, साजिद मानू, राजकुमार गुप्ता, अरशद खान, फहीम खान, अदनान खां, अमन अग्रहरि, श्रीजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बदलापुर के इंदिरा चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र ने कहा श्रीमती गांधी गरीबों की मसीहा, दबे कुचले लोगों की आवाज थीं। उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा, बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, मोहन चंद्र शुक्ल, बाबूराम यादव, महात्मा शुक्ल, नरसिंह बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

खुटहन कांग्रेस पार्टी के पिलकिछा स्थित कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी कुशल प्रशासक थी। इस मौके पर परवेज अहमद, विनय मिश्रा, पवन शर्मा, देवेश उपाध्याय, भारत यादव, रमेश बिद, अवधेश शर्मा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.