दिव्यांगों को वितरित की गई ट्राई साइकिल
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से रचना विशेष विद्यालय एवं शिक्षण केंद्र पर 22 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास राज्य मंत्री गिरिश चंद्र यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिहाज से सरकार द्वारा अन्य कई सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि 177 ट्राई साइकिल, 51 व्हीलचेयर, 41 कान की मशीन का वितरण किया जाना है, जिसमे 56 ट्राई साईकिल का वितरण कराया जा चुका है। रचना विशेष विद्यालय के प्रबंधक नसीम अख्तर, नासिर अली, हरीशचन्द्र यादव, सुनील व सचिन समेत अन्य मौजूद रहे। विकास खंड शाहगंज (सोंधी) में भी 22 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित किया गया। अंजू, चन्द्रभान, मुनीम, विवेक कुमार, विष्णु प्रताप समेत अन्य मौजूद रहे।
जासं, जौनपुर: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से रचना विशेष विद्यालय एवं शिक्षण केंद्र पर शुक्रवार को 22 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास राज्य मंत्री गिरिश चंद्र यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिहाज से सरकार द्वारा अन्य कई सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि 177 ट्राई साइकिल, 51 व्हीलचेयर, 41 कान की मशीन का वितरण किया जाना है, जिसमें 56 ट्राई साइकिल का वितरण कराया जा चुका है। रचना विशेष विद्यालय के प्रबंधक नसीम अख्तर, नासिर अली, हरीशचन्द्र यादव, सुनील व सचिन समेत अन्य मौजूद रहे। विकास खंड शाहगंज (सोंधी) में भी 22 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित किया गया। अंजू, चन्द्रभान, मुनीम, विवेक कुमार, विष्णु प्रताप समेत अन्य मौजूद रहे।