चोरों ने ट्रक से निकाला डीजल
जासं बरसठी (जौनपुर) थाना क्षेत्र के बड़ेरी बाजार में संजय जायसवाल के खड़ी ट्रक से शुक्रवार की रात में चोर टंकी का लाक तोड़कर डीजल निकाल रहे थे तभी लोग देख लिए। चिल्लाते हुए चोरों की तरफ दौड़े तो चोर डीजल निकाल रहे पाइप को छोड़कर बोलेरो से भागने लगे। इस पर लोगों ने ईंट पत्थर चला दिया जिससे चोरों के वाहन का शीशा टूट गया लेकिन चोर भाग निकले।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बड़ेरी बाजार में चोरी की इस घटना से दहशत है। अभी 5 दिन पूर्व संदीप जायसवाल की बोलेरो चोरी हुई थी जिसका पता नहीं चला। पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
जासं, बरसठी (जौनपुर) : बड़ेरी बाजार में संजय जायसवाल के खड़ी ट्रक से शुक्रवार की रात में चोर टंकी का लाक तोड़कर डीजल निकाल रहे थे, तभी लोग देख लिए। चिल्लाते हुए चोरों की तरफ दौड़े तो चोर डीजल निकाल रहे पाइप को छोड़कर बोलेरो से भागने लगे। इस पर लोगों ने ईंट पत्थर चला दिया जिससे चोरों के वाहन का शीशा टूट गया लेकिन चोर भाग निकले।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बड़ेरी बाजार में चोरी की इस घटना से दहशत है। अभी 5 दिन पूर्व संदीप जायसवाल की बोलेरो चोरी हुई थी जिसका पता नहीं चला। पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसले बुलंद हैं।