ननिहाल आए युवक ने किशोरी की लूटी आबरू
थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आए युवक के गांव की ही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया। सुलह-समझौते से मामला रफा-दफा करने की हफ्ते भर चली कोशिश परवान नहीं चढ़ सकी तो पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर): थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आए युवक के गांव की ही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया। सुलह-समझौते से मामला रफा-दफा करने की हफ्ते भर चली कोशिश परवान नहीं चढ़ सकी तो पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ननिहाल आए युवक ने गांव की ही आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पड़ोस की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। खौफजदा पीड़िता की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पांच दिन चले उपचार के बाद पीड़िता की स्थिति सामान्य हुई तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने युवक के दुष्कृत्य की जानकारी उसके ननिहाल और परिवारवालों को दी। युवक के ननिहाल और परिवार के लोग पीड़िता के परिजनों पर मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाने लगे। बात न बनने पर किशोरी के पिता ने सोमवार की देर शाम सुरेरी थाने में आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसमें एक पड़ोसी की बहू आरोप लगाया गया है कि उसी के सहयोग से युवक ने दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष भैया शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप