महिला ने तीन पुत्रों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ
थाना क्षेत्र के थोथा गांव में महिला ने गुरुवार को तीन बजे के लगभग तीन पुत्रों को एक साथ जन्म देने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और देखने वालों की भीड़ जुट गई। हालांकि परिवार में खुशियों की बहार आ गई और सोहर गीत गाए जा रहे है। वही मां व उसके तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है।
जासं, हलिया (मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के थोथा गांव में महिला ने गुरुवार को तीन बजे के लगभग तीन पुत्रों को एक साथ जन्म देने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और देखने वालों की भीड़ जुट गई। हालांकि परिवार में खुशियों की बहार आ गई और सोहर गीत गाए जा रहे है। वही मां व उसके तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
थोथा गांव निवासी मुंशी कोल की पत्नी कंचन देवी को प्रसव पीड़ा उठने लगा। जानकारी होते ही घर की महिलाएं और गांव की अन्य महिलाएं पहुंच गई। हालांकि कंचन को अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी लेकिन पीड़ा अधिक होने के कारण अस्पताल नहीं जा सकी। इस दौरान महिलाओं ने घर पर ही उसका प्रसव कराया। जहां कंचन ने एक साथ तीन पुत्रों को जना। यह देख महिलाएं तो एक बार सहम गई लेकिन इसकी जानकारी घर के लोगों को हुई तो उनके खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। हालांकि इसकी जानकारी धीरे-धीरे गांव में जैसे जंगल की आग की तरफ फैल गई और बच्चों को देखने के लिए गांवों वालों की भीड़ जुट गई।