Move to Jagran APP

पंडाल में सोए दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष को मनबढ़ों ने पीटा

सुईंथाखुर्द गांव में शनिवार की आधी रात दुर्गा पूजा पंडाल में रखवाली के लिए सोए पूजा समिति के अध्यक्ष की मनबढ़ों ने लात-घूंसों व डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। तीन दिनों के भीतर पीड़ित की पिटाई की यह दूसरी घटना है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:30 PM (IST)
पंडाल में सोए दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष को मनबढ़ों ने पीटा
पंडाल में सोए दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष को मनबढ़ों ने पीटा

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): सुईंथाखुर्द गांव में शनिवार की आधी रात दुर्गा पूजा पंडाल में रखवाली के लिए सोए पूजा समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह की मनबढ़ों ने लात-घूंसों व डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। तीन दिनों के भीतर पीड़ित की पिटाई की यह दूसरी घटना है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। भुक्तभोगी ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

loksabha election banner

अभिषेक ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव में दुर्गा पूजा का आयोजन किया है। उनका आरोप है कि गत 4 अक्टूबर को मनबढ़ पंडाल परिसर में बोलेरो वाहन खड़ा कर रहे थे। एतराज करने पर उसकी पिटाई कर भाग गए। थाने में नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मनबढ़ आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपितों का मनोबल और बढ़ गया। आरोप है कि शनिवार की रात अभिषेक सिंह और गांव के मोनू यादव पंडाल में रखवाली के लिए सोए थे। आधी रात के वक्त चार की संख्या में पहुंचे उन्हीं मनबढ़ों ने अभिषेक को बिस्तर से खींचकर लात-घूंसों व डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बगल सो रहे मोनू की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर ललकारते हुए ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। घटना की नामजद तहरीर दूसरी बार थाने में दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.