जौनपुर में वाराणसी और मेरठ के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा
जौनपुर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन कई ...और पढ़ें

जौनपुर में बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता: आगरा की शानदार जीत, लखनऊ अगले दौर में।
HighLights
जौनपुर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का चौथा दिन।
आगरा मंडल ने गोरखपुर को 18-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
अलीगढ़, विंध्याचल, लखनऊ मंडल ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका समन्वय फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न मंडलों की टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। इसमें आगरा मंडल ने गोरखपुर को 18-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
अलीगढ़, विंध्याचल और लखनऊ मंडल की टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन के तत्वावधान में 24 से 31 अक्टूबर तक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चौथे दिन सुबह के सत्र में आगरा मंडल ने गोरखपुर को 18-0 से पराजित किया।
वाराणसी और मेरठ मंडल के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। तीसरे मुकाबले में अलीगढ़ मंडल ने देवीपाटन को 3-0 से हराया।शाम के सत्र में विंध्याचल मंडल ने सहारनपुर को 3-0 से शिकस्त दी। दिन के अंतिम मुकाबले में लखनऊ मंडल ने कानपुर को 4-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
अगले मुकाबलों में इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत
प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में बस्ती और देवीपाटन, अलीगढ़ और विंध्याचल, मुरादाबाद और मेरठ, गोरखपुर और कानपुर तथा लखनऊ और आगरा मंडल की टीमें आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने के लिए टीमें मैदान पर उतरेंगी।
