धरती पर पाप हरने को हुआ प्रभु राम का अवतार
जनपद में रविवार की रात जगह-जगह रामलीला मंचन का आयोजन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ। कही प्रभु राम के अवतार की कहानी तो कही श्री राम के राज्याभिषेक का आकर्षक मंचन किया गया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद में रविवार की रात जगह-जगह रामलीला मंचन का आयोजन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ। कही प्रभु राम के अवतार की कहानी तो कही श्री राम के राज्याभिषेक का आकर्षक मंचन किया गया।
बदलापुर के दाऊदपुर में अखंड रामलीला धर्म मंडल द्वारा मंचन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजा जनक के राज्य में एक बार अकाल पड़ गया इससे प्रजा में हाहाकार मच गया। विद्वान ब्राह्मणों ने सलाह दिया कि राजा जनक किसान बनकर हाल चलाए तो अकाल समाप्त होगा जहां राजा ने ऐसा ही किया। हल चलाते समय एक सुंदर कन्या प्रकट हुई जिसका नाम सीता रखा गया। उधर दशरथ के महल में चार पुत्रों का जन्म हुआ। गरीब किसान की भूमिका में महेंद्र शुक्ल, जनक की भूमिका अच्युतानंद, विश्वामित्र शिवशंकर शुक्ल आदि की भूमिका सराहनीय रही। खुटहन के डिहिया में श्री नारायण रामलीला समिति द्वारा रविवार की रात लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद और रावण वध के बाद भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का आकर्षक मंचन किया गया। इस मौके पर रामजी मिश्रा, राकेश मिश्रा, हृदय नारायण ¨सह, ईशनारायण ¨सह, अमित, नरेन्द्र आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक राजेश मिश्रा ने किया।
थानागद्दी बाजार में श्रीरामलीला नाटक समिति द्वारा 80 वां रामलीला मंचन कार्यक्रम रविवार की रात मुकुट पूजा के साथ शुभारंभ हुआ।
हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक नौ दिनों तक चलने वाला रामलीला 21 अक्टूबर से शुरू हो गया। जिसका समापन 29 अक्टूबर को होगा।
आदर्श रामलीला समिति कुरनी समाधगंज के मंच पर रविवार की रात रामजन्म से लेकर निशाचरी ताड़का वध व अहिल्या उद्धार तक का मंचन किया गया है। ताड़का वध देखने के लिए पंडाल में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। अहिल्या उद्धार का ²श्य देखकर लोग भाव-विभोर हो गए। राम का अभिनय राहुल अग्रहरी, लक्ष्मण का शिवम पांडेय, विश्वामित्र सुधीर विक्रम ¨सह, मामा मारीच का रमेश ¨सह व दशरथ बने आवलेन्द ¨सह ने शानदार ढंग से निभाया। मंच संचालन डा.राकेश मिश्र व आभार रामलीला समिति के प्रबंधक राजन ¨सह ने व्यक्त किया।