Move to Jagran APP

शादी से एक दिन पहले दूल्हा लापता, परिजन हलाकान

बक्शा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव निवासी दूल्हे के शादी के एक दिन पहले लापता हो जाने से घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को बरात नहीं जा सकी। कन्या पक्ष के घर का भी माहौल गमगीन हो गया है। परिजन के साथ ही कन्या पक्ष के लोग भी युवक को खोजने दिल्ली पहुंच गए हैं। उसके मोबाइल फोन का स्विच ऑफ बताने से अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 05:52 PM (IST)
शादी से एक दिन पहले दूल्हा लापता, परिजन हलाकान
शादी से एक दिन पहले दूल्हा लापता, परिजन हलाकान

जागरण संवाददाता, जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव निवासी दूल्हे के शादी के एक दिन पहले लापता हो जाने से घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को बारात नहीं जा सकी। कन्या पक्ष के घर का भी माहौल गमगीन हो गया है। परिजन के साथ ही कन्या पक्ष के लोग भी युवक को खोजने दिल्ली पहुंच गए हैं। उसके मोबाइल फोन का स्विच ऑफ बताने से अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

loksabha election banner

बर्जी गांव निवासी कृपा शंकर यादव के पुत्र सर्वेश यादव (25) की शादी सिकरारा थाना क्षेत्र के सोनपुरा (खपरहां) गांव के महेंद्र कुमार यादव की पुत्री नेहा यादव के साथ होनी थी। शुक्रवार को बरात जानी थी। सर्वेश एमबीए की उपाधि प्राप्त करने के बाद दिल्ली में एक मार्के¨टग कंपनी में कार्यरत है। उसने बुधवार को परिजनों को फोन किया। कहा कि वह शॉ¨पग पूरी कर चुका है। अब घर के लिए रवाना हो रहा है। परिजन आश्वस्त थे कि गुरुवार को घर आ जाएगा। दूल्हे व दुल्हन के घर में खुशनुमा माहौल में मंगलगीत गाए जा रहे थे। नात-रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने के लिए आ गए थे।

गुरुवार की देर रात तक सर्वेश घर नहीं पहुंचा तो परिजन ¨चतित हो गए। शुक्रवार को भी वह घर नहीं पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिजन सर्वेश से संपर्क करने का प्रयास करने लगे लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने से नाकाम रहे। दोनों पक्षों के लोग सर्वेश का पता लगाने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इधर, पुलिस भी सर्वेश की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार यादव ने पूछने पर बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद अपने स्तर से छानबीन कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.