लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष, महामंत्री पर केस दर्ज
मारपीट के मामले में कानूनगो की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष व महामंत्री के विरुद्ध शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। लेखपाल राम अवध यादव ने संघ के पदाधिकारियों से कानूनगो रघु नारायण तिवारी पर रिपोर्ट लगाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए संघ में शिकायत की थी।
जासं, शाहगंज (जौनपुर) : मारपीट के मामले में कानूनगो की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष व महामंत्री के विरुद्ध शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। लेखपाल राम अवध यादव ने संघ के पदाधिकारियों से कानूनगो रघु नारायण तिवारी पर रिपोर्ट लगाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए संघ में शिकायत की थी। जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महामंत्री सनंदन भट्ट, तहसील अध्यक्ष दूधनाथ के साथ कानूनगो से मिलकर मामले की जानकारी चाही। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और हाथापाई हो गई। कानूनगो की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार व महामंत्री सनंदन भट्ट के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया। इसी मामले में लेखपाल सनंदन भट्ट की ओर से दी गई तहरीर पुलिस ने लेकर रख ली।