पशुओं को बेसहारा छोड़ने पर देना होगा जुर्माना
नगर पंचायत द्वारा गुरुवार को बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जिसमे पांच गोवंशों को कांजीहाउस भेजा गया। अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि पशुओं को बेसहारा छोड़ने पर पशुपालकों पर पांच हजार जुर्माना लगाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुहल्लों का भ्रमण किया। कई पशु राहगीरों को भी घायल कर चुके हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बेसहारा घुमते हुए पशुओं को पाए जाने पर गोशाला भेज दिया जाएगा। जुर्माना वसूलने के बाद ही पशुपालकों को वापस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो पशुओं को सुबह छोड़ देते हैं जो गलत है। इसी क्रम में पुरानी बाजार निवासी पशुपालक मुन्ना लाल उर्फ सन्त लाल को जुर्माना नहीं देने की वजह से वापस जाना पड़ा।
जासं, मछलीशहर (जौनपुर): नगर पंचायत द्वारा गुरुवार को बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया, जिसमे पांच गोवंशों को कांजीहाउस भेजा गया। अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि पशुओं को बेसहारा छोड़ने पर पशुपालकों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मोहल्लों का भ्रमण किया। कई पशु राहगीरों को भी घायल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बेसहारा घूमते हुए पशुओं को पाए जाने पर गोशाला भेज दिया जाएगा। जुर्माना वसूलने के बाद ही पशुपालकों को वापस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जो पशुओं को सुबह छोड़ देते हैं, जो गलत है। इसी क्रम में पुरानी बाजार निवासी पशुपालक मुन्ना लाल उर्फ संतलाल को जुर्माना नहीं देने की वजह से वापस जाना पड़ा।