Move to Jagran APP

किशोरी से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात शौच के लिए जा रही किशोरी के साथ पड़ोस के अधेड़ ने दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग जुटने लगे तो आरोपित मौके से भाग गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 06:22 PM (IST)
किशोरी से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार
किशोरी से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर): थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात शौच के लिए जा रही किशोरी के साथ पड़ोस के अधेड़ ने छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग जुटने लगे तो आरोपित मौके से भाग गया। उसके पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

prime article banner

पिता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक किशोरी शौच के लिए जाते समय अधेड़ पड़ोसी ने छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़ित किशोरी के पिता ने यूपी-100 पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से दबोचकर थाने ले गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष भैया शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.