कुएं में गिरने से किशोरी की मौत
क्षेत्र के रखवा गांव में सोमवार को कुएं में गिरने से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी उक्त गांव में ननिहाल में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। पानी निकालते समय किशोरी फैर फिसल जाने से कुएं में गिर गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 07:44 PM (IST)
जासं, मड़ियाहूं (जौनपुर): रखवा गांव में सोमवार को कुएं में गिरने से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी ननिहाल में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। पानी निकालते समय किशोरी फैर फिसल जाने से कुएं में गिर गई। पता चलने पर पास-पड़ोस के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने किसी तरह किशोरी को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दिए बिना उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। ननिहाल वालों के मुताबिक किशोरी मिर्गी रोग से पीड़ित था। पानी निकालते समय दौरा पड़ने से कुएं में गिर गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें