Move to Jagran APP

कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर के इंद्रासिनी कांप्लेक्स में हुई। इस मौके पर धारा 21 समाप्त किए जाने के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय की गई। शिक्षकों को संबोधित को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि सरकार का यह कदम शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से खिलवाड़ किया जाना है। इसे कत्तई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 07:14 PM (IST)
कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

जासं, जौनपुर: माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर के इंद्रासिनी कांप्लेक्स में हुई। इसमें धारा 21 समाप्त किए जाने के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनीं। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि सरकार का यह कदम शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से खिलवाड़ किया जाना है। इसे कत्तई स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके विरुद्ध आठ से दस जनवरी तक कार्य बहिष्कार व जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक को प्रांतीय मंत्री डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने शिक्षक साथियों आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन जिलामंत्री तेरस यादव ने किया। शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

loksabha election banner

जौनपुर: माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट की बैठक जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में रविवार को बीआरपी इंटर कालेज में हुई। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के हक अधिकार एवं सेवा सुरक्षा के विरूद्ध पारित कोई भी आदेश लागू नहीं होने दिया जाएगा। उसके लिए संगठन विद्यालय से विधानसभा तक पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में जिला संरक्षक डा. सुनील कांत तिवारी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमारा नियोक्ता शिक्षा निदेशक स्तर पर कोई अधिकार हो। बैठक में जिलामंत्री शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अवनीश मौर्य आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कोषाध्यक्ष डा. चंद्रसेन यादव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.