सीएम से मिली तवज्जो, पार्टी पदाधिकारी गद्गद
मुख्यमंत्री ने मिशन 2019 के बाबत किया संवाद, दिए जरूरी टिप्स जिले व मंडल की टीम ने सूबे के मुखिया से की मन की बात तरजीह जागरण संवाददाता, जौनपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि सभा के बाद पार्टी के जिले व मंडल के पदाधिकारियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने अपनी कही तो उनकी भी पूरी गंभीरता के साथ सुनी। सरकार के मुखिया से मिली भरपूर तवज्जो का तकाजा रहा कि पार्टी पदाधिकारियों की हौसला आफजाई हुई और उनकी बांछें खिल उठीं।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि सभा के बाद पार्टी के जिले व मंडल के पदाधिकारियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने अपनी कही तो उनकी भी पूरी गंभीरता के साथ सुनी। सरकार के मुखिया से मिली भरपूर तवज्जो का तकाजा रहा कि पार्टी पदाधिकारियों की हौसला आफजाई हुई और उनकी बांछें खिल उठीं।
टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव जीतने के लिए जरूरी टिप्स दिए। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व विकास कार्यों पर सतर्क नजर रखें और उनके प्रति जनसामान्य को जागरूक करें। जनता तक यह बात पहुंचना जरूरी है कि सरकार उनके लिए कितनी संवेदनशील है और जरूरतमंदों को क्या-क्या लाभ पहुंचा रही है।
वोटर लिस्ट की अहमियत को समझाते हुए उन्होंने याद दिलाया कि वोटर लिस्ट की खामी के चलते हुए विधानसभा चुनाव में काफी कम मतों से सीमा द्विवेदी की हार हो गई थी। मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा, योजनाओं व विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए इसे जन सामान्य तक पहुंचाने की नसीहत दी।
उन्होंने विधानसभा व ब्लाकवार लाभार्थी सम्मेलन के आयेाजन की भी बात कही।
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स के बाद पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की जरूरतों, समस्याओं, अधिकारियों के कार्य व्यवहार की जानकारी लिखकर भी दी। पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के रूप में उनके तीसरी बार जनपद आगमन पर कृतज्ञता जताई।
उन्होंने जगदीशपुर एवं सीहीपुर रेलवे क्रा¨सग पर ओवर ब्रिज, कलीचाबाद में पुलिया, सुजानगंज में धीरदास पुल व सिपाह में रेलवे लाइन के नीचे सड़क चौड़ीकरण की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को स्पष्ट आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ ही सूर्य प्रकाश ¨सह मुन्ना, राम ¨सह मौर्य, किरन श्रीवास्तव, रामहित निषाद, बच्चा भइया, सुधाकर उपाध्याय, जनार्दन ¨सह, अजीत प्रजापति, धर्मपाल कन्नौजिया, अभय राय, पूनम विश्वकर्मा, संदीप तिवारी, पुष्पराज ¨सह, राजमणि ¨सह सहित बड़ी तादाद में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।