विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में ही तैयार होंगे विद्यार्थी, प्रशिक्षण से प्लेसमेंट तक की होगी पूरी व्यवस्था

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 25 Sep 2026 03:18 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित छात्रों को 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: प्रवेश से चूके छात्रों को 30 सितंबर तक अंतिम मौका।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: प्रवेश से चूके छात्रों को 30 सितंबर तक अंतिम मौका।

HighLights

  1. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश का अंतिम अवसर।

  2. छात्र 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करें।

  3. स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए लागू।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसे छात्र 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रवेश से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र के अनुसार, संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर पठन-पाठन शुरू हो चुका है।अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कुछ छात्र समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं।

छात्रहित में कुलपति के 24 सितंबर के आदेश के क्रम में उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश से छूटे छात्र 30 सितंबर तक पंजीकरण, कोर्स चयन और एडमिशन ग्रांट समेत प्रवेश से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर लें। यह व्यवस्था स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ एलएलबी, बीएड, एमएड और बीपीएड में प्रवेश के लिए भी लागू होगी।

कुलसचिव ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्धारित समयसीमा में छूटे छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 30 सितंबर के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।