Move to Jagran APP

अंशिका एक दिन की थानाध्यक्ष बनकर सुनी फरियाद

जागरण संवाददाता जौनपुर दीवानी न्यायालय के पूर्व लेखा निरीक्षक सुरेंद्र प्रजापति एडवोकेट की प

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:02 PM (IST)
अंशिका एक दिन की थानाध्यक्ष बनकर सुनी फरियाद
अंशिका एक दिन की थानाध्यक्ष बनकर सुनी फरियाद

जागरण संवाददाता, जौनपुर: दीवानी न्यायालय के पूर्व लेखा निरीक्षक सुरेंद्र प्रजापति एडवोकेट की पुत्री अंशिका प्रजापति शुक्रवार को एक दिन के लिए महिला थाना की थानाध्यक्ष बनी। अंशिका जनक कुमारी इंटर कालेज में कक्षा 10 वीं की छात्रा है।

loksabha election banner

इस दौरान थाने में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने को लेकर सतर्क करते हुए उनकी समस्या सुनीं। चार फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए कहा कि भविष्य में वह भी पुलिस अधिकारी बनना चाहती हैं। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में अंशिका को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें बताया गया कि फरियादियों की समस्याओं का कैसे निस्तारण किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.