सपा और बसपा राजनीति के राहु-केतु : केशव मौर्य
जौनपुर के शाहगंज में भासपा रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा उत्तर प्रदेश की राजनीति के राहु केतु हैं और दोनों ही गुंडों और भष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली पार्टियां हैं।
जौनपुर (जेएनएन)। जौनपुर के शाहगंज में भासपा की जनचेतना रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि यूपी जातिवाद, परिवारवाद और अपराध के चलते विकास की कड़ी में पीछे छूट गया है। अब प्रदेश से सपा सरकार को हमें उखाड़ फेंकना है। केंद्र सरकार को आपने 73 संसदीय सीटें दी हैं। आज सरकार सिर्फ गरीबों के लिए ही कार्य कर रही है। नोटबंदी भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए किया गया है। आज भारत में अराजकता फैलाने वाले वाले पड़ोसी पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है। प्रदेश में सपा बसपा राहु केतु हैं और दोनों ही गुंडों और भष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली पार्टियां हैं। अधिकारियों को सचेत कर रहा हूँ, उगते सूरज को पहचान लो। सपा के पदाधिकारी की तरह जनता के साथ व्यवहार करना बंद करो।
नोटबंदी ने मुलायम कुनबे को बिखरने से बचाया : स्वामी प्रसाद
केशव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों की लड़ाई लड़ी जा रही है। मोदी गरीबी से उठे नेता हैं। उन्होंने कहा जब मैं छोटा था तो मेरी मां कंडे से रोटियां सेंकती थी। उसी पीड़ा को देखकर उज्ज्वला योजना शुरू की गई। केंद्र करकार के काम में अखिलेश सरकार रोड़े अटका रही है। गरीबों के बैंक में खाते खोले गए। आज बेईमानी से कमाया धन गरीबों के खाते में जमा हो रहा है। प्रधानमंत्री का आपसे निवेदन है कि आप उस पैसे को वापस मत लौटाना। मोदी के एक फैसले से मोटा हाथी भैंस का बच्चा बन गया।
निजीकरणः कुछ अस्पतालों की सेवाएं जल्द निजी हाथों में होगी
केशव मौर्य ने कहा कि सपा सरकार इस समय सिर्फ घोषणा कार्यक्रम चला रही है। बिजली गायब, रोजगार गायब और हाथी को तो आपने 2012 में ही चलता कर दिया अब इस प्रदेश से सपा को हटाना है। यहां आजमगढ़ की सीट पर लोकसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर जीती गई। हमारी सरकारों में गुंडे या तो प्रदेश के बाहर थे या जेल में। प्रधानमंत्री का नोटबंदी का फैसला देश से काले धन की सफाई का फैसला है। थोड़ा दु:ख उठाएंगे तो सत्तर वर्ष की बीमारी का कष्ट कट जाएगा। पंजे मत उठाइए क्योंकि इसी ने आजादी के बाद देश का बेड़ा गर्क किया है। मुठ्ठियां तानों और बदलाव की शुरूआत करो।