इफ्तार के लिए एक साथ बैठे ¨हदू-मुस्लिम
जागरण संवाददाता, जौनपुर: नगर के बलुआघाट में शनिवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया
जागरण संवाददाता, जौनपुर: नगर के बलुआघाट में शनिवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने एक साथ रोजा खोला। ¨हदू मुस्लिम एकता के प्रतीक इस पार्टी में सभी धर्म के लोगों ने शिरकत की। नमाज के बाद शांति और सछ्वाव के लिए दुआ कराई गई।
इफ्तार के वक्त के पहले सभी लोग एक कतार में बैठ गए। इसमें ¨हदू भी थे और मुस्लिम भी। दोनों वर्ग मगरिब की अजान का इंतजार करते रहे। जैसे ही वक्त हुआ रोजेदारों समेत सभी ने खजूर से इफ्तार किया। इसके बाद शरबत से प्यास बुझाई। आयोजक की तरफ से भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। लोगों ने इफ्तार में इसका भी जायका लिया। पूर्व विधायक हाजी अफजाल ने कहा कि इफ्तार कराना बहुत ही सवाब का काम है। आयोजक फाजिल सिद्दीकी ने कहा कि रोजा रखने से दूसरों की भूख और प्यास का एहसास होता है। रोजेदारों को इफ्तार करने से सवाब मिलता है। ये सिलसिला लगातार चलता रहेगा। इस दौरान मौजूद ¨हदू भाई भी अजान का इंतजार करते रहे और साथ में ही इफ्तार शुरू किया। दुर्गापूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष निखिलेश ¨सह ने कहा कि एक साथ इफ्तार करने से आपसी भाईचारा बढ़ता है। सभासद इरशाद मंसूरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सछ्वाव को बल मिलता है। मौलाना ने मगरिब की नमाज अदा कराई। इफ्तार में अनवारूल हक गुड्डू, सभासद साजिद अलीम, शकील मंसूरी, अजमत अली, जावेद पप्पू, इंतखाब, मुमताज अली, अब्दुल अजीज, शमशाद, डा. ओबैदुर्रहमान, आफताब आदि उपस्थित रहे।