शिव मोहन अध्यक्ष, शैलेंद्र बने मंत्री
मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का इस वर्ष का द्विवार्षिक चुनाव ऐतिहासिक साबित हुआ। पहली बार अध्यक्ष पद पर शिव मोहन श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव पहली बार अध्यक्ष पद पर शिव मोहन श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।
शनिवार को जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाये जाने व नामवापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला व सहायक निर्वाचन अधिकारी शौकत अली ने सभी पदाधिकारियों अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री राकेश कुमार गौतम, संगठन मंत्री राजेश कुमार यादव, क्रीड़ा मंत्री मेंहदी रजा, कोषाध्यक्ष आदिल परवेज व आडिटर पद पर पंकज यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर प्रमाण पत्र सौंपे। कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रमोद यादव, विजय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री आशीष त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार बिद, जिलामंत्री अरविद कुमार मौर्य, राजीव कुमार श्रीवास्तव, हारुन रशीद, अरविद सिंह, मनोज कुमार सिंह, विवेकानंद शुक्ला, अखिलेश तिवारी, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।