विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 करोड़ से चमकेगा माता शीतला का दरबार, पर्यटन विभाग ने शुरू किया सौंदर्यीकरण का काम

Published: Thu, 12 Feb 2026 03:42 PM (IST)

जौनपुर के शीतला चौकिया धाम में 6 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पर्यटन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, शीतला चौकिया (जौनपुर)। पूर्वांचल में आस्था का केंद्र मां शीतला चौकिया धाम अब आस्था के साथ ही पर्यटन का भी केंद्र बनेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने छः करोड़ की लागत से सुन्दरीकरण कार्य बुधवार से आरम्भ कर दिया है।बुधवार को मंदिर प्रांगण (बरामदा)के ऊपर लगे टीन शेड को श्रमिक उतारने में जुटे रहे।

इसके बाद मंदिर के बरामदे को तोड़कर पुनः नव्य व भव्य रूप दिया जायेगा। मंदिर के सुन्दरीकारण को लेकर क्षेत्र में कौतूहल बना हुआ है।पर्यटन विभाग नें मंदिर को भव्य रूप देने के लिए डिजाइन तैयार कराया है। उसी के अनुरूप सुन्दरीकरण कराया जायेगा।

मंदिर के मुख्य द्वार को नए स्वरुप में बनाया जायेगा।जिस पर माँ शीतला की तस्वीर लगाई जाएगी,द्वार के दोनों तरफ भी माँ शीतला की तस्वीर लगेगी।तथा प्रवेश द्वार पर प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित होगी।

 दिखेगा भव्य और आकर्षक स्वरुप

मां शीतला माता मंदिर सामने से स्पष्ट, भव्य व आकर्षक स्वरुप में नजर आएगा। इसके साथ ही मंदिर के पीछे स्थित सरोवर में दो फव्वारे और लगाए जायेंगे। पहले से लगे एक फव्वारे की मरम्मत कराकर चालू कराया जायेगा।श्रद्धालुओं को बैठने के लिए सिटिंग एरिया बनाया जायेगा। सरोवर के चारो तरफ व दीवारों पर आध्यात्मिक चित्र व डिजाइनिंग स्टोन की सेटिंग की जाएगी।

धाम की गलियों को इंटरलाकिंग से सीसी मार्ग कराया जायेगा। एक शुलभ शौचालय व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्टेज भी बनाया जायेगा। जिसके लिए स्थान चिन्हित किया जायेगा।दो नए प्रवेश द्वार भी बनाये जायेंगे।जिसमे एक शाहगंज मार्ग व दूसरा पचहटिया से शीतला चौकिया मार्ग पर बनाया जायेगा।

सुंदरीकरण के प्रमुख बिंदु

मंदिर के बरामदे को तोड़कर नव्य व भव्य स्वरुप, मुख्य द्वार को नया स्वरुप जिसमे माँ शीतला की तस्वीरें होंगी,दीवारों पर आकर्षक डिजाइनिंग की स्टोन सेटिंग, सरोवर में दो फ़ौव्वारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्टेज,सुलभ काम्प्लेक्स,दो नए प्रवेश द्वार, इंटरलोकिंग गलियों को सीसी कराया जायेगा. नालियों का निर्माण, साफ सफाई का उचित प्रबंध होगा आदि।

मंदिर महंत विवेकानंद पंडा

पर्यटन विभाग नें कार्य शुरू करा दिया है।प्रथम चरण में मंदिर के बरामदे को तोड़कर भव्य रूप दिया जायेगा।श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सिटिंग एरिया भी बनेगा।सुंदरीकरण के बाद चौकिया धाम की भव्यता बढ़ जाएगी।श्रद्धालुओं को सुविधाएं होंगी।पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।दुकानदारों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जायेगा।

मंदिर पुजारी शिव कुमार पंडा

कार्य आरम्भ हो गया है।बरामदे के एक हिस्से को बनाने के बाद दूसरे हिस्से में काम लगेगा।दर्शन पूजन में कोई दिक्क़त आएगी।विकास कार्य का लाभ पूरे चौकिया धाम व श्रद्धालुओं को भी मिलेगा।