ईंट भट्ठे पर छापा, कागजात तलब
नियम व कानून को दरकिनार भट्ठा संचालन करने वालों के प्रति प्रशासन की भृकुटि टेढ़ी होने लगी है। शनिवार को अवैध रूप से भट्ठा संचालन की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने सिरकोनी क्षेत्र के गोपीपुर गांव स्थित भट्ठे पर छापा मारा। मौके पर ईंट की पथाई, बोआई और चिमनी से धुआं निकला मिला। भनक लगने पर मुनीम और कर्मचारी मौके से हट लिए। नायब तहसीलदार ने कहा संचालक को समस्त कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए नोटिस दी जाएगी। जिला प्रशासन के हरकत में आने से अनियमित रूप से भट्ठा चलाने वालों में खलबली मच गई है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: शनिवार को अवैध रूप से भट्ठा संचालन की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने सिरकोनी क्षेत्र के गोपीपुर गांव स्थित भट्ठे पर छापा मारा। मौके पर ईंट की पथाई, बोझाई और चिमनी से धुआं निकलता मिला। भनक लगने पर मुनीम और कर्मचारी मौके से हट लिए। नायब तहसीलदार ने कहा कि संचालक को समस्त कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए नोटिस दी जाएगी। जिला प्रशासन के हरकत में आने से अनियमित रूप से भट्ठा चलाने वालों में खलबली मच गई है।
वायु को प्रदूषित करने और जमीन की उर्वरा शक्ति को कम करने में ईंट भट्ठे महती भूमिका निभा रहे हैं। भट्ठा प्रदूषण न फैलाए, इसके लिए इनके संचालन का नियम काफी सख्त रखा गया है लेकिन जनपद के भट्ठा संचालक स्थापना के लिए बने मापदंड नियमावली का भट्ठा बैठा रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण के चलते जहां जनमानस घातक बीमारियों की चपेट में आ रहा वहीं फसलों व फलों का उत्पादन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
'दैनिक जागरण' द्वारा संचालन में खामियों को उजागर करती खबरें कई दिनों से प्रकाशित की जा रही हैं। असर यह है कि जिम्मेदार हरकत में आने लगे हैं।
सिरकोनी विकास खंड के गोपीपुर ग्रामसभा में आरडीवाई मार्का ईंट भट्ठे के अवैध रूप से संचालन की शिकायत पर उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने नायब तहसीलदार मांधाता ¨सह के नेतृत्व में टीम को जांच के लिए भेजा। मौके पर मुनीम और अन्य कर्मचारी नदारद मिले। श्रमिकों ने संचालक तक का नंबर देने से मना कर दिया। करीब 30 मिनट इंतजार के बाद टीम वापस लौट आई। नायब तहसीलदार ने कहा कि भट्ठे के लाइसेंस, पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाण पत्र, खनन प्रमाण पत्र आदि कागजात क साथ आने के लिए नोटिस दी जाएगी। इससे पूर्व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने डोभी में चल रहे एक भट्ठे को बंद कराया था।