विद्यालय में गिरी आकाशीय बिजली, छात्रा की मौत
सुजानगंज के प्राथमिक विद्यालय आजो(अजिया) में सुबह नौ बजे आकाशीय बिजली से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय प्राची पुत्री प्रदीप कुमार की मौत हो गई। बिजली की तेज आवाज से दो अन्य छात्राएं डर से बेहोश हो गईं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्राची को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : सुजानगंज के प्राथमिक विद्यालय आजो(अजिया) में सुबह नौ बजे आकाशीय बिजली से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय प्राची की मौत हो गई। दो छात्राएं रीता व शिवा डर से बेहोश हो गईं। हालांकि उन्हें थोड़ी ही देर में होश आ गया। प्राची को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। प्रदीप के पास चार बेटियां हैं, जिसमें प्राची सबसे बड़ी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
.....
बदले मौसम से ठंड बढ़ी
दो दिनों से रूक-रूक हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड में भी बढ़ गई। शुक्रवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने से लोगों को एक बार फिर अलाव का सहारा लेना पड़ा। बदले मौसम से सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों व बुजुर्गों को हुई। साथ ही बारिश की वजह से सड़क पर जमे पानी से काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि यह बारिश फसल के लिहाज से बेहतर बताई जा रही है। कुछ किसानों का कहना है कि बरसात के साथ हवा चलने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। किसान महेंद्र बहादुर व सिकंदर मौर्या ने कहा कि बरसात राहत के साथ आफत भी लाई है। उन्होंने कहा कि बारिश से रहर व सरसों की पैदावार प्रभावित होगी।
.......
बेमौसम बरसात की मुख्य वजह पर्वतीय भागों में हुई बर्फबारी है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए बेहतर है, जबकि दलहनी फसलों को इससे नुकसान पहुंचने की संभावना है। अगले एक-दो दिनों तक हल्की बारिश की उम्मीद है।
सुरेश कुमार कन्नौजिया, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक