विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की समय-सारिणी जारी

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 22 Oct 2026 03:16 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की समय-सारिणी जारी कर ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जारी की स्नातक और स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की समय सारिणी।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जारी की स्नातक और स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की समय सारिणी।

HighLights

  1. पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी किया।

  2. 26 अक्टूबर तक विषय चयन, 30 तक फॉर्म भरें, 31 तक शुल्क जमा करें।

  3. स्नातक व स्नातकोत्तर के फॉर्म समर्थ पोर्टल और विश्वविद्यालय पोर्टल पर उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर व जौनपुर महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर सत्र 2026-27 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।विद्यार्थियों को 26 अक्टूबर तक विषयों का चयन एवं सत्यापन, 30 अक्टूबर तक परीक्षा फार्म भरने और सत्यापन तथा 31 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्नातक प्रथम एवं तृतीय तथा स्नातकोत्तर सप्तम एवं नवम सेमेस्टर के संस्थागत परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। स्नातक प्रथम और स्नातकोत्तर सप्तम सेमेस्टर के कैरी फारवर्ड फार्म भी इसी पोर्टल पर भरे जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने से पहले विषयों और प्रश्नपत्रों का सही चयन करना होगा।

इसमें त्रुटि होने पर संबंधित महाविद्यालय जिम्मेदार होंगे। वहीं, स्नातक पंचम सेमेस्टर के संस्थागत एवं कैरी फारवर्ड, प्रथम सेमेस्टर के छूटे हुए संस्थागत तथा तृतीय सेमेस्टर के कैरी फारवर्ड परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय के पोर्टल से भरे जाएंगे। स्नातकोत्तर सप्तम एवं नवम सेमेस्टर के छूटे हुए कैरी फारवर्ड फार्म भी इसी पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे।

इस प्रक्रिया में सहायता के लिए विद्यार्थी सुबह 10 से शाम छह बजे तक 9118051031 पर संपर्क कर सकते हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों, विभागाध्यक्षों एवं संकायाध्यक्षों को निर्धारित समयसीमा में परीक्षा फार्म भरवाने, सत्यापन कराने और शुल्क जमा कराने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी निर्धारित अर्हताएं पूरी करते हों। परीक्षा निर्धारित तिथि से शुरू होगी। परिणाम संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए support@vbspu.ac.in पर ई-मेल किया जा सकता है।