जनवरी तक लिए जाएंगे जलस्त्रोतों के नमूने
जागरण संवाददाता जौनपुर जल निगम की ओर से जलस्त्रोतों के नमूने जनवरी तक लिए जाएंगे। गत दो माह
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 06:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर : जल निगम की ओर से जलस्त्रोतों के नमूने जनवरी तक लिए जाएंगे। गत दो माह से विभाग की ओर से जलस्त्रोतों की जांच कराई जा रही है। इसमें गांवों में लगे हैंडपंपों के अलावा, नलकूप व कुओं को शामिल किया गया है। जलस्त्रोतों की कराई जाने वाली जांच का मुख्य विषय पानी की शुद्धता जांचना है। जल जीवन मिशन के तहत सर्वाधिक जल प्रदूषित क्षेत्रों में पाइप लाइन द्वारा जलापूर्ति की तैयारी की गई है। अभी तक के जांच में गांवों में लगे कई हैंडपंपों का पानी शुद्धता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट को शासन से अवगत कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें