Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थिति में आश्रम से संत लापता, अपहरण की आशंका

सिकरारा थाना क्षेत्र समसपुर (खपरहां) गांव स्थित आश्रम के संत शनिवार की रात रहस्यमय स्थितियों में लापता हो गए। उनका अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।सिकरारा थाना क्षेत्र समसपुर (खपरहां) गांव स्थित आश्रम के संत शनिवार की रात रहस्यमय स्थितियों में लापता हो गए। उनका अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 06:54 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में आश्रम से संत लापता, अपहरण की आशंका
संदिग्ध परिस्थिति में आश्रम से संत लापता, अपहरण की आशंका

जागरण संवाददाता, बरईपार (जौनपुर): सिकरारा थाना क्षेत्र के समसपुर (खपरहां) गांव स्थित आश्रम के संत शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये। उनका अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

loksabha election banner

उक्त गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में संत बाबा रामदास का आश्रम है। मूलत: गोवा निवासी संत रामदास करीब 50 साल पहले बाल्यावस्था में समसपुर (खपरहां) आए और संन्यास लेकर यहीं रह गए। उन्होंने मंदिर परिसर में आश्रम बना लिया। अक्सर संत रामदास आश्रम में अकेले सोते थे। यदा-कदा गांव का कोई व्यक्ति या सेवक भी रात में रुक जाता था। शनिवार की रात आमदिनों की तरह वह अकेले आश्रम में सोए थे। रविवार की सुबह ग्रामीण मंदिर पर पहुंचे तो संत गायब मिले। उनके वस्त्र, चप्पल, कमंडल व पूजा-पाठ के अन्य सामान आश्रम में यथास्थान पड़े थे। ग्रामीणों ने आस-पास काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। गांव में संत रामदास के गायब होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह व बरईपार चौकी प्रभारी विनोद सचान सहयोगियों के साथ मौके पर आ गए। पुलिस को पूछताछ में ग्रामीण जय प्रकाश सिंह व भानु प्रताप सिंह ने बताया कि देररात बोलेरो आश्रम पर आयी थी। उसके पहिए के निशान भी मिले लेकिन किसी को कुछ नहीं पता कि आश्रम में क्या हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व एक दंपती आश्रम में दर्शन के लिए आए थे। संत रामदास के 20 हजार रुपये, एटीएम व आधार कार्ड लेकर फरार हो गए थे। दंपती ने संत रामदास को उठवा लेने की धमकी भी दी थी। ग्रामीणों ने संत रामदास के अपहरण की आशंका जताई। थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही संत का पता लगा लिया जाएगा। अपहरण में तीन आरोपित नामजद संत रामदास के अपहरण के मामले में उनके सेवक राधेश्याम की तहरीर पर सिकरारा पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों संतोष सिंह, रागिनी सिंह व संदीप सिंह निवासी ढेमा थाना बदलापुर के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.