मानवता के सच्चे हितैषी थे संत गाडगे
संत गाडगे महराज सामाजिक क्रांति के स्तंभ एवं मानवता के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने समाज में फैली सामाजिक बुराइयों नशाखोरी आदि का घोर विरोध किया। उक्त बातें राज्यमंत्री मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को जिला धोबी कल्याण समिति के तत्वाधान में केरारवीर कोट में उनकी जयंती समारोह में कहीं। सर्वप्रथम समिति के संरक्षक राम अवध ने बाबा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: संत गाडगे महराज सामाजिक क्रांति के स्तंभ एवं मानवता के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने समाज में फैली सामाजिक बुराइयों, नशाखोरी आदि का घोर विरोध किया। उक्त बातें राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को जिला धोबी कल्याण समिति के तत्वाधान में केरारवीर कोट में उनकी जयंती समारोह में कहीं। सर्वप्रथम समिति के संरक्षक राम अवध ने बाबा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने पर विशेष बल दिया था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि संत गाडगे ने सैकड़ों विद्यालय खुलवाए जिससे समाज का विकास हो। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप कनौजिया व संचालन डा.संजय कुमार ने किया। इस मौके पर संतलाल, संजय कुमार, श्रीनाथ, श्याम बिहारी, राम आसरे आदि मौजूद रहे।
केराकत: कन्नौजिया हितकारिणी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने कहा कि कन्नौजिया समाज में संत गाडगे का नाम सर्वोपरि है। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता समर बहादुर व संचालन सुनील कन्नौजिया व विनोद कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से किया।