सड़क सुरक्षा नियमों का किया जाय पालन
राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज में राष्ट्रीय सेवायोजना द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 06:16 PM (IST)
जासं, जौनपुर : राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज में राष्ट्रीय सेवायोजना द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामकरन मिश्रा द्वारा कार्यशाला में सभी बच्चों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु अनुरोध किया गया।
कार्यशाला के बौद्धिक सत्र में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) यूबी सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा गया कि सड़क सुरक्षा को अपने जीवन शैली का अंग बनाए। संचालन रामकरन मिश्रा ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें