विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूविवि में विभागों का नए सिरे से आवंटन, बबिता सिंह को तीन विभागों की जिम्मेदारी

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 03:59 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह के स्थानांतरण के बाद विभागों का पुनर्गठन किया गया ...और पढ़ें

पूविवि में विभागों का पुनर्गठन: बबिता सिंह को मिली तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां।

पूविवि में विभागों का पुनर्गठन: बबिता सिंह को मिली तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां।

HighLights

  1. उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह का हुआ स्थानांतरण।

  2. बबिता सिंह को परीक्षा विभाग की जिम्मेदारी।

  3. सरला देवी यादव को शैक्षणिक विभाग का कार्यभार।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह का स्थानांतरण मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर किए जाने के बाद उनके विभागों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंप दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए विभागों का नए सिरे से आवंटन किया गया है।

आदेश के अनुसार, उप कुलसचिव पद पर कार्यरत बबिता सिंह को परीक्षा विभाग, अभिलेख कक्ष और विकास सेल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, सहायक कुलसचिव सरला देवी यादव को शैक्षणिक विभाग, संबद्धता और एनओसी सेल की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आवंटित विभागों का कार्य भी तत्काल प्रभाव से संभालेंगी।

उल्लेखनीय है कि बबिता सिंह कुलसचिव पद पर पदोन्नत हो चुकी हैं, लेकिन वर्तमान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के पद पर कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह व्यवस्था कार्यहित में की है,ताकि उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह के स्थानांतरण के बाद विभागीय कामकाज प्रभावित न हो और प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित होते रहें।